AAI Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 22 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो AAI Recruitment 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है, क्योंकि यह भर्ती 133 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देती है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं और उम्मीदवार 22 मार्च 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आप AAI की ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

AAI Apprentice Recruitment 2026 में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड्स में कुल 133 सीटें भरी जाएंगी। Graduate Apprentice के लिए Civil, Electrical, Electronics, Computer Science/IT, Mechanical और BCA जैसे विषय शामिल हैं। वहीं Diploma Apprentice में Civil, Electrical, Electronics, Computer Science और Mechanical ट्रेड्स रखे गए हैं। ITI उम्मीदवार Computer Operator Programming Assistant (COPA) और Steno ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AAI Recruitment 2026

क्या चाहिए योग्यता

Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से रेगुलर मोड में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा पास होना चाहिए। आईटीआई उम्मीदवारों के पास AICTE मान्यता प्राप्त ट्रेड में सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का पासिंग साल 2022 या उसके बाद का होना जरूरी है, तभी वह इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इससे पहले के लोग इस भर्ती के योग्य नहीं हैं।

अगर उम्र सीमा की बात की जाए तो यह कम से कम 18 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 26 साल हो सकती है, लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको सरकारी नियम के हिसाब से ऊपरी आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

कितनी मिलेगी सैलरी / स्टाइपेंड?

जिन लोगों को AAI Recruitment 2026 के लिए चुन लिया जाता है, उन्हें Apprentices Act 1961 के हिसाब से हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। Graduate Apprentices को ₹15,000 प्रतिमाह मिलेगा, Diploma Apprentices को ₹12,000 प्रतिमाह और ITI Apprentices को ₹9,600 हर महीने दिया जाएगा। यह पैसे AAI और भारत सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

भर्ती के लिए जिन लोगों को चुना जाएगा, उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह ट्रेनिंग AAI के Northern Region के अलग-अलग एयरपोर्ट और कार्यालयों में कराई जाएगी। इसमें आगरा, अलीगढ़, अमृतसर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, देहरादून के अलावा भी कई शहर शामिल हैं। ट्रेनिंग का समय 12 महीने का होगा। अगर आवेदन फीस की बात करें तो इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई फीस नहीं ली जाएगी, यानी हर उम्मीदवार बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं।

AAI Recruitment 2026

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बात करते हैं AAI Recruitment 2026 सिलेक्शन प्रोसेस की। यह सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। यानी सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के हिसाब से चुना जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को चुन लिया जाएगा। आवेदन से पहले आपको कुछ बातें याद रखनी चाहिए। उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड या डिसिप्लिन में आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा ट्रेड के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन रद्द भी हो सकता है।

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने पहले Apprenticeship पूरी कर ली है या 1 साल से अधिक का एक्सपीरियंस हासिल कर लिया है, वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं। इसमें ऐसी भी कोई शर्त नहीं है कि आपको बाद में स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा आपको और ज्यादा जानकारी हासिल करनी है इस नौकरी के बारे में, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You