नौकरी की तलाश करने वालों के लिए Indian Oil Corporation Limited ने Marketing Division में Apprentice पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। IOCL Apprentice Recruitment 2026 के तहत कुल 144 पद भरे जाएंगे। इसमें Technician Apprentice, Trade Apprentice और Graduate Apprentice के अलग-अलग पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 मार्च 2026 रखी गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
जैसे कि हमने बताया ये भर्ती 144 पदों पर उम्मीदवार को नौकरी का मौका देती है। इसमें Technician Apprentice, Trade Apprentice, Graduate Apprentice और Data Entry Operator के पद शामिल हैं। कुल 144 पदों में से सबसे ज्यादा 73 पद पश्चिम बंगाल में हैं।

इसके अलावा बिहार में 19, ओडिशा में 14, झारखंड में 10, अंडमान निकोबार में 8, नागालैंड और मणिपुर में 5-5, सिक्किम में 3 और अरुणाचल प्रदेश में 2 पद तय किए गए हैं। इससे पता लगता है कि यह भर्ती पूरे भारत के अलग अलग राज्यों में लोगो को नौकरी का मौका देती है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के Technician Apprentice पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 साल का Diploma होना चाहिए और जनरल कैटगरी के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। SC, ST और PwBD वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। Trade Apprentice के लिए मैट्रिक के साथ संबंधित ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट जरूरी है।
Graduate Apprentice के लिए किसी भी सब्जेक्ट में रेगुलर Graduate की डिग्री जरूरी है, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत नंबर हों। Data Entry Operator के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। यहां ध्यान देनी वाली बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई भी Part-time या Distance डिग्री मान्य नहीं होगी। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के लोगों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

स्टाइपेंड और नियम क्या रहेंगे
चुने गए उम्मीदवारों को Apprentice Act के नियमों के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड सरकार द्वारा तय नियमों के आधार पर होगा। इस भर्ती में किसी भी वर्ग के लिए आवेदन फीस नहीं रखी गई है। सभी उम्मीदवार बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ट्रेनिंग आधारित है, जिसमें उम्मीदवारों को तय समय तक कंपनी में काम सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- इंटरनेशनल मार्केट में आया Huawei Mate 80 Pro, 50MP कैमरा के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट
- JKSSB Constable Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 मार्च तक भरें फॉर्म वरना चूक जाएंगे मौका
- HPCL Recruitment 2026: 2 मार्च तक भरें फॉर्म, Instrumentation समेत कई पदों पर निकली भर्ती























