स्मार्टफोन मार्केट में Vivo एक बार फिर से अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300s जल्दी ही मार्केट में आएगा। अभी इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं, जिससे पता चला है कि इस स्मार्टफोन की बड़ी खासियत इसकी बैटरी और एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसे खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है।
बड़ी बैटरी और नई टेक्नोलॉजी
Vivo X300s में 7,100 mAh की Blue Ocean Battery दी गई है, जो कंपनी की नई बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस बैटरी में Silicon-Anode Technology का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बड़ी होने के बावजूद बैटरी हल्की और ज्यादा एफिशिएंट बनती है। इस टेक्नोलॉजी का फायदा यह होगा कि फोन ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने पर भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी और चार्जिंग साइकल भी बेहतर रहेगा। इसके साथ ही इस फोन को Fast Charging Support मिलेगा।

नया Ice Pulse Cooling सिस्टम
गेमिंग यूजर्स के लिए Vivo X300s में Ice Pulse Fluid Vapor Chamber Cooling System दिया गया है। यह अपग्रेडेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम गेमिंग या भारी ऐप्स चलाते टाइम फोन की हीट को कम करने में मदद करेगा। कंपनी के हिसाब से यह कूलिंग सिस्टम लंबे गेम खेलते हुए भी तापमान को कंट्रोल में रखता है, जिससे परफॉर्मेंस ड्रॉप की प्रॉब्लम नहीं होती है। हाई ग्राफिक्स गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी माना जा रहा है।
Monster Super Core Engine से मिलेगा अल्ट्रा परफॉर्मेंस
Vivo X300s में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए Monster Super Core Engine दिया जाएगा। यह सिस्टम फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को ऑप्टिमाइज करके तेज और स्मूद एक्सपीरियंस देता है। इसके साथ ही कंपनी ने Ultrasonic Fingerprint 2.0 Technology भी शामिल की है, जिसे पिछले वर्जन के मुकाबले में 15% ज्यादा तेज बताया गया है। इससे फोन जल्दी अनलॉक होगा और सिक्योरिटी भी बेहतर रहेगी।
गेमिंग के लिए खास सिग्नल टेक्नोलॉजी
Vivo X300s को खास तौर पर गेमिंग स्मार्टफोन बनाने के लिए कंपनी ने कई नई कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी जोड़ी हैं। इसमें Universal Signal Amplification System, गेम एंटीना, Four-Core Wi-Fi Enhancement और AI eSports Signal Engine 2.0 शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से गेमिंग के दौरान नेटवर्क स्टेबिलिटी बेहतर होगी और लैग या नेटवर्क ड्रॉप की प्रॉब्लम कम होगी।
Vivo X300s में 6.78-inch 1.5K OLED Display मिलेगी, जो 144Hz Refresh Rate तक सपोर्ट करेगी। यह डिस्प्ले BOE Q10 Plus Luminous Material पर आधारित होगी, जिससे कलर और ब्राइटनेस बेहतर मिलेंगे। इसके साथ Circular Polarised Light 2.0 Technology दी जाएगी, जो आंखों की सेफ्टी के लिए डिजाइन की गई है।

200MP Zeiss कैमरा और पेरिस्कोप लेंस
कैमरा की बात करें तो Vivo X300s इस मामले में भी काफी पावरफुल साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के हिसाब से इसमें 200MP Zeiss-Tuned Camera दिया जाएगा, जो हाई-डिटेल फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देगा। यह कैमरा सेटअप लो-लाइट फोटोग्राफी और ज़ूम शॉट्स में बेहतर रिजल्ट देता है।
अगर कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹54,990 से शुरू हो सकती है ये सिर्फ एक अंदाजा है लेकिन इसकी सही कीमत और फीचर्स का खुलासा तो इसके लॉन्च के बाद ही होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Redmi K90 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, गेमिंग लवर्स के लिए कंपनी का बड़ा सरप्राइज
- AAI Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 22 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
- Samsung Galaxy S26 Series की बिक्री भारत में शुरू, देखें कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी






















