अगर आप किसी Electric Two Wheeler खरीदने के बारे में सोच रहे थे तो यह बहुत अच्छा मौका है क्योंकि इस समय कंपनी अपने मशहूर स्कूटर Ather 450S Electric Scooter पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस डिस्काउंट की वजह से ग्राहकों को लगभग ₹20,000 तक का फायदा हो रहा है।
कंपनी इस ऑफर को कुछ लिमिटेड टाइम के लिए ही रखा है। यह ऑफर 31 मार्च तक Ather Experience Centres पर मौजूद रहेगा। अगर आप स्कूटर खरीदने का सोच रहे थे तो इस ऑफर के तहत स्कूटर खरीदना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए देखते हैं इस ऑफर की डिटेल्स।
Ather 450S Electric Scooter पर मिल रहा है 20,000 का डिस्काउंट
कंपनी ने Ather 450S Electric Scooter discount offer को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा है, जिससे ग्राहक अच्छा पैसा बचा सकते हैं। रिपोर्ट के हिसाब से इस ऑफर में ₹6,500 का cash discount दिया जा रहा है, ₹10,000 का credit card discount और लगभग ₹3,500 की extended components warranty शामिल है। इस तरह कुल मिलाकर ₹20,000 तक का फायदा है।

डिस्काउंट के बाद इस स्कूटर को आप लगभग ₹1,13,000 की कीमत पर (ex-showroom) से खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पहली बार Electric Scooter खरीदना चाह रहे हैं। इसके अलावा सरकार की PM E-Drive subsidy scheme भी खत्म होने वाली है, इसीलिए आने वाले टाइम में Electric Two Wheeler खरीदने वालों की डिमांड और बढ़ सकती है।
Ather 450S Electric Scooter की बैटरी और रेंज
अगर बात करें Ather 450S Electric Scooter की बैटरी और रेंज के बारे में तो इसमें 2.9 kWh की बैटरी देखी जा सकती है। कंपनी के हिसाब से यह बैटरी IDC certified 115 km की रेंज दे सकती है। इसका मतलब है कि अगर आप एक बार इसे चार्ज करते हैं तो आप अच्छी-खासी यात्रा कर सकते हैं।
बैटरी चार्जिंग की बात करें तो आप इसे 0 से 80% तक सिर्फ 6 घंटे 36 मिनट में चार्ज कर सकते हैं। यह Electric Scooter सेगमेंट के हिसाब से काफी ठीक है। अगर आपका काम रोज ऑफिस आने-जाने या कॉलेज जाने का है तो यह स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
डिजाइन और फीचर्स भी बनाते हैं खास
Ather Energy अपने स्कूटर्स के डिजाइन और फीचर्स के लिए भी जानी जाती है। Ather 450S Electric Scooter में कंपनी ने मॉडर्न डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स देने की कोशिश की है। इसका लुक काफी स्पोर्टी और आकर्षक है, जो युवाओं को खास तौर पर पसंद आता है।
परफॉर्मेंस के मामले में भी Ather 450S Electric Scooter किसी से पीछे नहीं है। कंपनी के हिसाब से यह स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। यही वजह है कि शहर की सड़कों पर यह एक भरोसेमंद Electric Scooter साबित हो सकता है। इसके अलावा कंपनी के Experience Centres पर ग्राहकों को test ride भी मिलेगी। इससे लोग स्कूटर खरीदने से पहले इसकी परफॉर्मेंस को जांच कर खरीद सकते हैं। यही वजह है कि Ather Energy के Electric Scooters काफी मशहूर होते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo Y51 Pro 5G ने मिड-रेंज में मारी एंट्री, कम कीमत में मिल रहा है ये प्रीमियम लुक वाला फोन
- iQOO Z11x 5G लॉन्च होते ही सुर्खियों में, बजट में पावरफुल बैटरी वाला नया स्मार्टफोन आया
- TVS Orbiter V1 Electric Scooter: शानदार रेंज और आधुनिक फीचर्स वाला नया स्कूटर






















