एक मशहूर स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यह फोन किफायती कीमत पर अच्छे फीचर्स तलाश करने वालों के लिए पेश किया है। इस फोन की कीमत कम होने के बाद भी इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा भी इसमें कैमरा और परफॉर्मेंस से जुड़े काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
iQOO Z11x 5G Price in India: जानिए कितनी है कीमत
अगर iQOO Z11x 5G Price in India की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage की कीमत ₹18,999 रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB Storage मॉडल ₹20,999 में मौजूद होगा और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत ₹22,999 तय की गई है। इस फोन को आप मार्च 2026 से खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री 16 मार्च 2026 से ही शुरू होगी।

इसे iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत इसमें Axis Bank और SBI Credit Card से भुगतान करने पर लोगों को ₹2,000 तक का और डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस पर 6 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे लोग इसे कम बजट होने पर भी खरीद सकते हैं।
7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा बैकअप
iQOO Z11x 5G की खूबियों में इसकी बैटरी भी एक बड़ी खूबी है क्योंकि कंपनी ने इसमें 7200mAh की बैटरी दी है, जो आजकल के स्मार्टफोन में इस कीमत पर कम ही देखने को मिलती है।
क्योंकि बड़ी बैटरी का ट्रेंड आजकल ज्यादा बढ़ रहा है, इसलिए कंपनी ने इसी को देखते हुए अपने इस किफायती फोन में भी यह बैटरी दी है। इस बैटरी के साथ फोन को 44W Fast Charging का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी बड़ी होने के बावजूद भी जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
प्रोसेसर की पावर
डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.76-inch Full HD+ Display दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 × 1080 पिक्सल है। इसमें 120Hz Refresh Rate मिलता है। ब्राइटनेस की बात करें तो डिस्प्ले में 1200 nits Peak Brightness दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।
प्रोसेसर के लिए कंपनी ने iQOO Z11x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo 4nm Processor दिया है। यह प्रोसेसर तेज स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इसके साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। फोन में 6GB और 8GB LPDDR4X RAM का ऑप्शन मिलता है।
जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 Storage दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है, जिससे यूजर इंटरफेस स्मूद और इस्तेमाल करने में आसान महसूस होता है।
50MP रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
कैमरे के मामले में iQOO ने इस फोन को काफी अच्छा बनाया है। इस फोन के रियर में 50MP Primary Camera दिया गया है, जो f/1.8 Aperture के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 2MP Depth Camera भी दिया गया है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो ली जा सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP Front Camera दिया गया है। AI Features होने की वजह से इस फोन से लिए गए फोटो में अच्छे कलर और क्लियर डिटेल देखने को मिलती है।

iQOO Z11x 5G सिर्फ फीचर्स में ही नहीं बल्कि मजबूती के मामले में भी खास है। यह फोन MIL-STD-810H Military Grade Durability के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह फोन काफी टिकाऊ है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 Rating दी गई है।
यह फीचर आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलता है, इसलिए इस कीमत में यह एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा सकता है। अगर पूरे फीचर्स पर नजर डालें तो iQOO Z11x 5G कम कीमत में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और अच्छा कैमरा देने की कोशिश करता है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह फोन अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Redmi K90 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, गेमिंग लवर्स के लिए कंपनी का बड़ा सरप्राइज
- Samsung Galaxy S26 Series की बिक्री भारत में शुरू, देखें कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
- 17 मार्च को लॉन्च होगा Vivo T5x 5G, पुराने मॉडल की जगह लेने आ रहा नया दमदार स्मार्टफोन






















