अगर आप भी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो SSB ने एक खास अवसर पेश किया है। SSB Constable Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि इस भर्ती के जरिए कुल 827 कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, यानी यह भर्ती सैकड़ों 10वी पास लोगों को नौकरी का मौका देगी।
SSB Constable Recruitment 2026 Notification: किन पदों पर होगी भर्ती?
जारी नोटिफिकेशन के हिसाब से SSB Constable Vacancy 2026 में कई अलग-अलग ट्रेड्स शामिल किए गए हैं। इनमें Driver, Veterinary, Gardener, Tailor, Washerman, Barber, Carpenter और Nursing Orderly जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती Combined Advertisement No. 524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025 के तहत जारी की गई है।
इन पदों पर जिन लोगों को चुना जाएगा, उन्हें या तो भारत में नौकरी मिलेगी या जरूरत पड़ने पर उन्हें विदेश में भी नौकरी करनी पड़ सकती है। यानी अगर देखा जाए तो यह सरकारी नौकरी है, जो आपको भारत के साथ-साथ विदेश में भी अपने करियर की शुरुआत करने का मौका दे सकती है। SSB जरूरत पड़ने पर इन भर्तियों की संख्या बढ़ा भी सकता है और जरूरत पड़ने पर घटा भी सकता है।

Post Wise Vacancy Details
- Constable (Driver – Male) : 553 पद
- Constable (Veterinary) : 34 पद
- Constable (Gardener) : 41 पद
- Constable (Water Carrier) : 5 पद
- Constable (Cobbler) : 25 पद
- Constable (Tailor) : 41 पद
- Constable (Washerman) : 74 पद
- Constable (Barber) : 43 पद
- Constable (Waiter) : 3 पद
- Constable (Carpenter) : 7 पद
- Constable (Nursing Orderly) : 1 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
SSB Constable Recruitment 2026 eligibility criteria बहुत ही कम रखा गया है। अगर आपने 10वीं पास की है, तब भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि आप भारतीय नागरिक होने चाहिए और आपकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि कुछ पद ऐसे हैं जिनमें 27 वर्ष तक के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
कुछ पद ऐसे हैं जिनमें एजुकेशन को लेकर अलग शर्तें रखी गई हैं। जैसे Constable Driver पद के लिए उम्मीदवार के पास valid Heavy Vehicle Driving Licence होना चाहिए। Veterinary पद के लिए 10वीं में Science subject और पशु उपचार से जुड़ा experience जरूरी है। Tradesman पदों के लिए ITI certificate, diploma या संबंधित ट्रेड में experience मांगा गया है। Nursing Orderly पद के लिए First Aid certificate और 50 बेड वाले अस्पताल में कम से कम 1 साल का experience मांगा गया है।
इसी तरह कुछ पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है, इसलिए अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पहले notification पढ़ें, उसके बाद आवेदन करें ताकि आप जान सकें कि जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं उसके लिए आप योग्य हैं या नहीं।
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
SSB Constable Selection Process 2026 कई चरणों के तहत होगा। इसमें सबसे पहले Physical Efficiency Test (PET) होगा, जिसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जांच होगी। इसके बाद Physical Standard Test (PST) होगा, जिसमें ऊंचाई और छाती को मापा जाएगा।
इसके बाद जो लोग इसमें पास होंगे, उन्हें Written Exam से गुजरना होगा। जो लोग इसे पास कर लेते हैं, उनके लिए कुछ पदों पर Skill Test भी होगा। सबसे आखिर में Document Verification और Medical Examination के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें उन्हीं उम्मीदवारों का नाम होगा जो भर्ती के योग्य होंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होंगे फायदे?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 (₹21,700 – ₹69,100) के हिसाब से वेतन मिलेगा। इसके अलावा Dearness Allowance, House Rent Allowance, Ration Money Allowance और अन्य केंद्रीय सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
सरकारी सुरक्षा बल में नौकरी होने की वजह से उम्मीदवारों को मेडिकल सुविधा, पेंशन योजना और दूसरे लाभ भी मिलेंगे। यही वजह है कि यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।
SSB Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप official website से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह online है और क्योंकि यह भर्ती 21–27 मार्च 2026 के बीच जारी की गई थी, इसलिए आप notification जारी होने के 30 दिनों के अंदर-अंदर आवेदन कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme C100 5G की लॉन्चिंग करीब! ऑनलाइन लिस्टिंग से फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा
- UP B.Ed Entrance Exam 2026: यहाँ से देखिए परीक्षा की तारीख़ और अन्य जानकारी
- UP B.Ed Entrance Exam 2026: यहाँ से देखिए परीक्षा की तारीख़ और अन्य जानकारी























