Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा! खरीदने वालों की बढ़ी टेंशन, जानिए आज 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर आज कल आप गोल्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको ताज़ा चलते दामों के बारे में पता होना चाहिए। आज भारत में Gold Price में काफी तेजी आई है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि शादी-ब्याह के सीजन में गोल्ड के दाम बढ़ते हुए नज़र आते हैं। वैसे तो ये तेजी काफी वजहों से आई है, जिसके बाद 18, 22 और 24 कैरेट सभी के दाम बढ़े हैं।

सुबह-सुबह बढ़ी कीमतों ने चौंकाया

अगर आज के ताजा अपडेट को देखा जाए तो आज Gold Price in India में अचानक से बहुत तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के बाद 24 कैरेट सोना ₹14,809 प्रति ग्राम पर पहुंच चुका है और 22 कैरेट सोना ₹13,575 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹11,107 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। आज के ताजा दाम हम कैरेट वाइस नीचे दे रहे हैं, आप देख सकते हैं।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम — ₹14,809

8 ग्राम — ₹1,18,472

10 ग्राम — ₹1,48,090

100 ग्राम — ₹14,80,900

Gold Price

22 कैरेट सोना

1 ग्राम — ₹13,575

8 ग्राम — ₹1,08,600

10 ग्राम — ₹1,35,750

100 ग्राम — ₹13,57,500

18 कैरेट सोना

1 ग्राम — ₹11,107

8 ग्राम — ₹88,856

10 ग्राम — ₹1,11,070

100 ग्राम — ₹11,10,700

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत थोड़ी अलग देखने को मिलती है। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹14,822 प्रति ग्राम रहा, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसका भाव ₹14,809 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹14,902 प्रति ग्राम रहा, वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में कीमत ₹14,812 प्रति ग्राम के आसपास रही। 22 कैरेट गोल्ड के रेट भी लगभग इसी अनुपात में अलग-अलग शहरों में देखने को मिले। कीमतों में थोड़ा बहुत जो यह फर्क देखने को मिलता है, यह अक्सर टैक्स की वजह से होता है या फिर सोने की मांग कहीं ज्यादा और कहीं कम होने की वजह से यह अंतर देखा जाता है।

Gold Price

पिछले 10 दिनों में सोने ने दिखाया रोलर-कोस्टर जैसा सफर

अगर पिछले कुछ दिनों के ट्रेंड को देखें तो यह बिल्कुल कभी ऊपर तो कभी नीचे जाता हुआ नजर आया है, जैसे एक रोलर-कोस्टर होता है। 19 मार्च को 24 कैरेट सोना ₹15,028 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ था, फिर इसके बाद गिरावट आई और अब दोबारा से तेजी देखी गई है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड में भी लगातार चढ़ाव और उतार देखे जा रहे हैं।

जब आर्थिक संकट आता है तो लोग सोने को एक सुरक्षित investment का रूप मानते हैं। अक्सर जब महंगाई बढ़ती है तब लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इसीलिए गोल्ड एक अच्छा ऑप्शन है हर टाइम में, चाहे महंगा हो या सस्ता, यह अच्छे investment option में माना जाता है। अगर आप लॉन्ग टाइम के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आपको अभी कर लेना चाहिए, क्योंकि बाद में कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You