Google Pixel 9a हुआ 13,000 रुपये सस्ता! देखें इसके फीचर्स और ऑफर डिटेल्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Google का एक मशहूर स्मार्टफोन Google Pixel 9a मार्केट में लॉन्च के बाद से ही काफी फेमस है। लेकिन अब कंपनी इस पर भारी डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद से लोगों के लिए ये और खास बन चुका है।

इस फोन का MRP 49,999 रुपये है, लेकिन Google Pixel 9a Discount Offer  के साथ इसे 13,000 रुपए सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए देखते हैं ये फोन इतनी कीमत पर किन फीचर्स के साथ आता है।

ऑफर और डिस्काउंट

Pixel 9a गूगल का एक मशहूर स्मार्टफोन है जिसे अब भारी डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। इस फोन पर फिलहाल काफी सारे ऑफ़र्स चल रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमत में कुल 13,000 की कटौती देखी गई है। यानी आप इसे 13,000 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Google Pixel 9a Discount Offer

Vijay Sales और दूसरे ऑनलाइन स्टोर्स पर इस फोन को 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर आपको ₹3,000 का और डिस्काउंट मिल जाएगा, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।

Google Pixel 9a में बैटरी और चार्जिंग

Google Pixel 9a की बड़ी खासियतों में इसकी बैटरी भी आती है। इस फोन में कंपनी ने 5,100mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 45W एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। फास्ट चार्जिंग 23W पर काम करती है। एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड ऑन करने पर बैटरी लाइफ 100 घंटे तक बढ़ सकती है।

यह फोन Android 14 सिस्टम पर काम करता है और गूगल के हिसाब से इसे 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। वैसे तो ये फोन तीन कलर्स में आता है जिसमें Charcoal, Bay, Porcelain शामिल हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस 

इसकी डिस्प्ले भी खास है। Google Pixel 9a में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और 2,700 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से सुरक्षित किया गया है। Google का कहना है कि इस फोन को 7 साल तक OS और सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे, जिससे आप लंबे समय तक नए अपडेट पा सकते हैं।

Google Pixel 9a के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन है, जिससे आप हाई-एंड ऐप्स को आसानी से और स्मूथ तरीके से चला सकते हैं।

कैमरा फीचर्स 

इस फोन का सबसे खास हिस्सा है इसका कैमरा। Google Pixel 9a में 48MP का मेन रियर कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर दिया गया है। यह कैमरा 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है।

Google Pixel 9a Discount Offer

इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है, जिसका फील्ड ऑफ़ व्यू 120 डिग्री और f/2.2 अपर्चर है। फ्रंट कैमरा भी 13MP f/2.2 अपर्चर वाला है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ठीक है।

Google Pixel 9a के जितने भी फीचर्स हैं, वह काफी अच्छे हैं। यानी यह फोन इतनी कीमत पर भी आपको दमदार फीचर्स दे रहा है। अगर आप किसी फोन को खरीदना चाहते हैं और आपका बजट थोड़ा कम है, तो कम बजट में भी Google Pixel 9a Discount Offer के साथ आप Google का ये हाई परफॉर्मेंस फोन खरीद सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You