क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि इस समय NCL Recruitment 2026 के तहत HEMM Operator (Trainee), Paramedical Staff और Overseer (Civil) के कई पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर की जाएगी। यानी अगर आप 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा, नर्सिंग या तकनीकी से जुड़ी कोई योग्यता रखते हैं, तब आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 1 मई 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
NCL Recruitment 2026: वेकेंसी डिटेल
NCL Recruitment 2026 के जरिए कुल 577 पदों को भरा जाएगा। यह पद अलग-अलग सेक्टर के होने वाले हैं। नीचे हमने पदों के नाम के साथ उनकी संख्या लिखी है, आप देख सकते हैं कि किस पद पर कितनी भर्तियां होंगी।
Dumper Operator (Trainee) – 308 पद
Grader Operator (Trainee) – 34 पद
Dozer Operator (Trainee) – 52 पद
Crane Operator (Trainee) – 17 पद
Pay Loader Operator (Trainee) – 18 पद
Surface Miner Operator (Trainee) – 43 पद
Staff Nurse (Trainee) – 47 पद
Pharmacist (Trainee) – 4 पद
Technician (Pathological) – 12 पद
Technician (Dental) – 2 पद

Physiotherapist (Trainee) – 4 पद
Technician (Optometry) – 1 पद
Technician (Radiographer) – 3 पद
Jr. Technician (ECG) – 2 पद
Overseer (Civil) – 30 पद
योग्यता क्या चाहिए?
अब अगर बात करें योग्यता की, तो इन पदों के हिसाब से योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है। जैसे अगर आप HEMM Operator पद के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको 10वीं पास के साथ वैध HMV/Transport License भी होना चाहिए। अगर आप Staff Nurse पद के लिए आवेदन करेंगे, तो आपके पास B.Sc Nursing / GNM के साथ वैध Nursing Registration होना चाहिए।
इसके अलावा Overseer (Civil) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास Civil Engineering में Diploma होना जरूरी है। इसी तरह दूसरे Paramedical पदों के लिए भी संबंधित फील्ड में Diploma या Degree की मांग की गई है। इसकी जानकारी आपको Official Notification में मिल जाएगी, इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना बिल्कुल न भूलें।
अगर बात करें उम्र सीमा की, तो यहां 18 से 30 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी।
Selection Process कैसे होगा?
चलिए अब देखते हैं NCL Recruitment 2026 का Selection Process क्या होने वाला है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे तो आपको तीन चरणों से गुजरना होगा, जिसमें सबसे पहले Computer Based Test (CBT) होगा, उसके बाद Medical Examination और Document Verification होगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पार कर पाएंगे, वही इस भर्ती के योग्य उम्मीदवार होंगे।

यहां एक खास बात यह है कि अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको Application Fee भी देनी होगी। यह फीस आपकी कैटेगरी के हिसाब से होगी। जैसे अगर आप General / OBC / EWS के उम्मीदवार हैं तो आपको 1180 रुपये की फीस देनी होगी, वहीं SC / ST / ESM / PH वर्ग के उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
इस भर्ती के जितने जरूरी डिटेल्स थे, वह हमने इस आर्टिकल में लिख दिए हैं। इसके अलावा ज्यादा डिटेल्स अगर आप जानना चाहते हैं तो आपको Official Website पर जाकर Notification पढ़ना होगा, उसके बाद ही आप अप्लाई करें। अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई जानकारी गलत न डालें और आखिरी तिथि 1 मई 2026 है, तो आप इससे पहले आवेदन करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme 14 Pro Plus की कीमत में भारी गिरावट, Flipkart पर लिमिटेड टाइम के लिए ₹10,000 तक का डिस्काउंट
- Hyundai Ioniq 6: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक, जानिए कीमत
- NEET UG City Slip 2026 Released: ऐसे चेक करें अपना परीक्षा शहर, जानें पूरी डाउनलोड प्रक्रिया























