अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि रियलमी के एक बेहतरीन फोन Realme 14 Pro Plus पर इस समय भारी डिस्काउंट चल रहा है। इसे आप ₹10,000 कम कीमत पर Flipkart से खरीद सकते हैं। यह डिस्काउंट सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है, इसलिए अगर आपको फोन खरीदना है तो देर न करें। यह सही मौका हो सकता है। चलिए इसकी डिस्काउंट डिटेल देखते हैं।
Realme 14 Pro Plus पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Flipkart पर Realme 14 Pro Plus के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन आमतौर पर ₹33,999 में लिस्ट होता है, लेकिन अभी इसे 26% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घटकर ₹24,999 रह गई है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹9,000 की बचत मिल रही है। इस प्राइस कट के बाद यह फोन अपनी कैटेगरी में और भी अच्छा ऑप्शन बन जाता है।

अगर आप Flipkart पर इस स्मार्टफोन को SBI या Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹1,250 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह इन सभी डिस्काउंट को मिलाकर आपको इस फोन पर ₹10,250 तक का डिस्काउंट मिल सकता है, यानी आप इतनी कीमत सस्ता यह फोन खरीद सकते हैं।
Realme 14 Pro Plus Specifications: फीचर्स में क्या है खास?
रियलमी के खास स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें सबसे पहला नंबर इसके डिस्प्ले का आता है। इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K Curved AMOLED Display मिलती है, जो 120Hz Refresh Rate और 3840Hz PWM Dimming सपोर्ट के साथ आती है।
यह डिस्प्ले न केवल स्मूद एक्सपीरियंस देती है बल्कि देखने में भी काफी प्रीमियम महसूस होती है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2800 × 1272 पिक्सल है, जिससे कंटेंट काफी शार्प दिखाई देता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके साथ Adreno 720 GPU मिलता है, जिससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
इस फोन में 8GB/12GB RAM और 256GB/512GB Storage का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप देगा DSLR जैसा एक्सपीरियंस
कैमरा सेक्शन को मजबूत करने के लिए कंपनी ने इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किया गया है।
यह कैमरा सेटअप पोर्ट्रेट, जूम और नाइट फोटोग्राफी के लिए शानदार माना जा रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP Front Camera दिया गया है।
6000mAh बैटरी से मिलेगा लंबा बैकअप
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप दे सकती है। अगर आपका बजट 25 हजार रुपये के आसपास है और आप प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Realme 14 Pro Plus पर चल रहा यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Poco M8s लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जल्द हो सकती है एंट्री
- Honor X5d Plus की धमाकेदार एंट्री, कम कीमत में मिल रहा है 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी
- Oppo Find X9s Pro: दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानिए कीमत






















