सिर्फ 17,862 रुपये में स्मार्टवॉच की दुनिया में तहलका मचाने आ रही है Samsung Galaxy Watch FE

Harsh
By
On:
Follow Us
WhatsApp Redirect Button

Samsung Galaxy Watch FE: दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं आज के समय में हर कोई अपनी फिटनेस का ध्यान रखना है और इसी के चलते स्मार्ट वॉचेस का उपयोग काफी ज्यादा होने लगा है। आप चाहे स्टूडेंट हो या वर्किंग प्रोफेशनल आप स्मार्ट वॉच का उपयोग जरूर करते होंगे। यदि आप हाल फिलहाल में एक बेहतरीन स्मार्ट वॉच खरीदना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की तगड़े फीचर्स और कम कीमत में सैमसंग कंपनी के द्वारा एक बेहतरीन स्मार्ट वॉच को लांच कर दिया गया है जो की हाल फिलहाल में काफी ज्यादा चर्चा का विषय है बनी हुई।

Samsung Galaxy Watch FE

Samsung Galaxy Watch FE इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सैमसंग की पहली फैन एडिशन वॉच है और हाल ही में इसे Amazon पर लिस्ट किया गया है। इसके लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स के बारे में जानने के लिए पढ़ें।क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको सैमसंग गैलेक्सी की इस नई स्मार्ट वॉच के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। साथ ही साथ इसकी कीमत और दिए जाने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में भी पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Samsung Galaxy Watch FE
Samsung Galaxy Watch FE

Samsung Galaxy Watch FE Launch Date and Price

अभी यदि आप ऐसे खरीदने में इंटरेस्टेड है तो इसकी लॉन्च डेट के बारे में जानकारीदेते हुए आपको बता दें कि टिपस्टर MysteryLupin के अनुसार, Samsung Galaxy Watch FE 24 जून को लॉन्च की जाएगी। यह सैमसंग के अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से कुछ हफ्ते पहले होगी।

अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy Watch FE की कीमत €199 (लगभग 17,862 रुपये) हो सकती है। यह वॉच ब्लैक, सिल्वर और पिंक गोल्ड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी।

Samsung Galaxy Watch FE Specifications

इस स्मार्ट वॉच में काफी कमल के स्पेसिफिकेशंस भी दिए जा रहे हैं जिसके चलतेइसे काफी ज्यादा पसंद किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy Watch FE में 1.2 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिज़ॉल्यूशन 396 x 396 पिक्सल होगा।यह वॉच Exynos W920 डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ आएगी। इसमें 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज होगा।

Galaxy Watch FE Wear OS-आधारित One UI 5.0 वॉच के साथ आ सकती है। इसमें 247mAh की बैटरी होगी, जो लगभग 30 घंटे की बैटरी लाइफ देगी।इस वॉच में ब्राइटनेस सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइम्पेडेंस एनालिसिस, ECG सेंसर और जाइरोस्कोप जैसे फीचर्स होंगे।

इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, NFC और GPS की सुविधा होगी।

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स के रूप में ऐसा बताया जा रहा है कि Galaxy Watch FE में IP68 रेटिंग, MIL-STD 810H प्रमाणीकरण और 5ATM जल प्रतिरोध होगा।

Samsung Galaxy Watch FE
Samsung Galaxy Watch FE

आगामी इवेंट

सैमसंग 10 जुलाई को अपना नेक्स्ट Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकता है। इस इवेंट में नई पीढ़ी के फोल्डेबल फोन, Galaxy Watch 7, Watch 7 Ultra और अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे।

Samsung Galaxy Watch FE एक शानदार और फीचर-रिच स्मार्टवॉच है। इसके लॉन्च डेट, संभावित कीमत और फीचर्स इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। यह वॉच उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो सैमसंग की विश्वसनीयता और नवीनतम तकनीक का लाभ उठाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :-

WhatsApp Redirect Button
Harsh

Harsh

My Name is Harsh Tiwari, I Work as a Content Writer for Dailynews24 and I like Writing Articles

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment