Lexus ES 300h लक्ज़री कार ने भारत में मचाया तहलका,देखें इसके लग्जरी फीचर्स

Harsh
By
On:
Follow Us
WhatsApp Redirect Button

Lexus ES 300h: दोस्तों यदि आप कारों में रुचि रखते हैं तो आपको तो यह पता ही होगा कि Lexus एक जानी-मानी कार निर्माता कंपनी है जो की सेफ्टी से भरपूर और लग्जरी कारों को बनाने के लिए जानी जाती है। अक्सर काफी अमीर लोगों के पास इस कार को देखा जाता है। इतना ही नहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी परिवार में भी Lexus कंपनी की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और वह पर्सनल उपयोग के लिए भी इस कंपनी की कारों को पसंद करते हैं। हाल फिलहाल ने कंपनी ने अपनी एक नई कार को लांच किया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में आ चुकी है।

Lexus ES 300h

Lexus ES 300h लक्ज़री कार भारतीय बाजार में लोगों को बहुत लुभा रही है। जापानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने भारतीय बाजार में अपने वाहनों की मांग को देखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस लेख में हम Lexus ES 300h से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों पर नजर डालेंगे।

Lexus ES 300h
Lexus ES 300h

यदि आप इस लग्जरी कार के बारे में और भी डिटेल्स प्राप्त करना चाहते हैं तो और आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम इस लग्जरी कार के इंजन से लेकर इसकी कीमत के बारे में पूरी डिटेल्स देने वाले हैं। साथ ही साथ यह बताएंगे कि यदि आपको इस कार को खरीदना है तो एमी ऑप्शंस किस तरीके से दिए जाते हैं।

भारतीय बाजार में Lexus की बढ़ती मांग

भारतीय ऑटोसेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, जिससे विदेशी कंपनियों को जबरदस्त मुनाफा हो रहा है। लेक्सस ने पिछले 7 वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है और वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी की बिक्री सबसे सफल रही है। कंपनी ने हाल ही में Lexus NX 350h ओवरट्रेल को भी लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में लेक्सस की NX, RX, और LX सीरीज SUV के साथ ही ES 500h सेडान और 2 करोड़ एक्स-शोरूम कीमत वाली Lexus LM MPV भी उपलब्ध है।

Lexus की ग्राहकों को सुविधाएं

लेक्सस अपने ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे उनकी बिक्री को बढ़ावा मिल रहा है। कंपनी ग्राहकों को फाइनेंस, सर्विसिंग, बीमा और रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधाएं देती है। लेक्सस ने अपनी वारंटी को भी बढ़ा दिया है। पहले यह 3 साल या एक लाख किलोमीटर थी, जिसे अब 5 साल या 60,000 किलोमीटर कर दिया गया है। अपनी SUV कारों पर कंपनी 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है।

Lexus ES 300h सेडान की सफलता

लेक्सस के भारतीय पोर्टफोलियो में ES 300h सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी ने 63 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हासिल की है। यह सेडान कार अपनी शानदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है।

Lexus ES 300h
Lexus ES 300h

Lexus ES 300h Features

Lexus ES 300h लक्ज़री सेडान में कई उन्नत फीचर्स हैं। इसमें 2487 cc का इंजन और AMT ट्रांसमिशन है। यह इंजन 175.67bhp@5700rpm की पावर और 221nm@3600-5200rpm का टॉर्क जनरेट करता है। Lexus ES 300h की औसत एक्स-शोरूम कीमत ₹ 69.70 लाख है।

Lexus ES 300h लक्ज़री कार भारतीय बाजार में अपनी विशेषताओं और उत्कृष्ट डिजाइन के कारण बेहद लोकप्रिय हो रही है। लेक्सस ने अपनी बिक्री में लगातार वृद्धि की है और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। लेक्सस की यह रणनीति कंपनी को भारतीय बाजार में और मजबूत बनाएगी।

यह भी पढ़ें :-

WhatsApp Redirect Button
Harsh

Harsh

My Name is Harsh Tiwari, I Work as a Content Writer for Dailynews24 and I like Writing Articles

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment