PM Shree Yojana: सरकारी स्कूलों में धमाकेदार बदलाव, 18 लाख बच्चों की जिंदगी बदलने का वादा

Harsh
By
On:
Follow Us
WhatsApp Redirect Button

PM Shree Yojana: दोस्तों वैसे तो आप जानते ही होंगे कि भारतीय सरकार के द्वारा नागरिकों को सहूलियत प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को पेश किया जाता रहता है। हाल फिलहाल में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए सरकार ने पीएम श्री योजना को पेश किया है जिससे सरकार 18 लाख से भी ज्यादा बच्चों की जिंदगी को सुधारने का वादा कर रही है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं और साथ ही साथ यह भी बताइए कि इस योजना से आपको कौन-कौन से लाभ होने वाले हैं।

यह तो आप जानते ही होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई 2023 को प्रगति मैदान, दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इनमें से एक मुख्य घोषणा थी ‘प्रधानमंत्री श्री स्कूल योजना’ की। यह योजना सरकारी स्कूलों को मॉडर्न और तकनीकी दृष्टि से सुसज्जित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

PM Shree Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाना और बच्चों को उन्नत तकनीकों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। भारत में सरकारी स्कूलों की संख्या बहुत अधिक है, और इन स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई करते हैं। इस योजना का लक्ष्य है कि सभी बच्चों को बिना किसी भेदभाव के उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके।

PM Shree Yojana की आवश्यकता

आज भी भारत में कई ऐसे स्कूल हैं जो बहुत पुराने और अविकसित हैं। इन स्कूलों की व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है और इन्हें उन्नत बनाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री स्कूल योजना के तहत सबसे पहले ऐसे स्कूलों को मॉडर्न बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत स्कूलों को सामान्य स्कूलों से अलग और उन्नत बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।

PM Shree Yojana
PM Shree Yojana

PM Shree Yojana के प्रमुख लाभ

इस योजना के तहत 18 लाख छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। यह योजना सरकारी स्कूलों को ही शामिल करेगी, और इन स्कूलों का चयन राज्य सरकारों के सहयोग से किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस योजना की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस नई केंद्र प्रायोजित योजना को मंजूरी दी है। पीएम श्री स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों को मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान करेंगे।

सरकारी स्कूलों की नई पहचान

अक्सर लोग सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने से बचते हैं, लेकिन पीएम श्री योजना इस सोच को बदलने का प्रयास करेगी। सरकारी स्कूलों में अब पहले के मुकाबले कई अच्छी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस योजना के तहत स्कूलों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा। क्लासरूम्स को नई तकनीक से बनाया जाएगा और लैबोरेटरी की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों को उच्चतम सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी, जिससे उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके।

नेत्रहीन छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

इस योजना के अंतर्गत नेत्रहीन छात्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। उनके लिए अलग से पढ़ाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे भी सामान्य छात्रों की तरह शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कंक्लुजन

PM Shree Yojana भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से सरकारी स्कूलों को मॉडर्न और तकनीकी दृष्टि से उन्नत बनाया जाएगा। इससे न केवल बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि सरकारी स्कूलों की स्थिति भी सुधरेगी। यह योजना बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें :-

WhatsApp Redirect Button
Harsh

Harsh

My Name is Harsh Tiwari, I Work as a Content Writer for Dailynews24 and I like Writing Articles

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment