बस 8 लाख में लॉन्च हुई BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार! 405Km की शानदार रेंज और 10-इंच स्क्रीन के साथ

Harsh

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

BYD Seagull: अभी के समय केवल इंडिया ही नहींपूरे विश्व में इलेक्ट्रिक कारों ने तहलका मचा रखा है। जी हां दोस्तों एक नई इलेक्ट्रिक कर निर्माता कंपनी ने अपनी एक बेहतरीन रेंज वाली पावरफुल इलेक्ट्रिक कर को लांच कर दिया है। दोस्तों इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं BYD Seagull इलेक्ट्रिक कर के बारे में जो कि अपने बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल इंजन के चलते-चलते का विषय बनी हुई है।

BYD Seagull

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, 2025 सीगल (Seagull) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नई इलेक्ट्रिक कार का बेस वेरिएंट अब केवल 8 लाख रुपए में उपलब्ध है, जो कि पहले के मुकाबले काफी सस्ता है। आइए इस नई कार के फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस पर एक नज़र डालते हैं।

BYD Seagull की कीमत और बैटरी

बीवाईडी सीगल की कीमत अब काफी आकर्षक हो गई है। पहले जब इस कार को लॉन्च किया गया था, तब इसकी शुरुआती कीमत CNY 78,000 (लगभग 9 लाख रुपए) थी। अब कंपनी ने एक नया और सस्ता बैटरी पैक ऑप्शन पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 69,800 (लगभग 8 लाख रुपए) से शुरू होती है। इसके अलावा, टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में 38.88 kWh बैटरी के साथ वेरिएंट की कीमत CNY 85,800 (लगभग 10 लाख रुपए) है। इस प्रकार, अब आपको इस इलेक्ट्रिक कार के लिए 1 लाख रुपए तक की बचत मिल रही है।

BYD Seagull
BYD Seagull

BYD Seagull डिजाइन और डायमेंशन

2025 BYD सीगल का डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसकी लंबाई 3780 मिमी, चौड़ाई 1715 मिमी और ऊंचाई 1540 मिमी है। व्हीलबेस 2500 मिमी है, जो कि सड़क पर इसकी स्थिरता को सुनिश्चित करता है। कार के सामने का हिस्सा वही पुराना डिज़ाइन बरकरार रखा गया है, जबकि पीछे की तरफ “बिल्ड योर ड्रीम्स” लेटरिंग को BYD लेटरिंग से बदल दिया गया है।

BYD Seagull फीचर्स और इंटीरियर्स

इस नई इलेक्ट्रिक कार में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। बेस विटैलिटी एडिशन में 15-इंच के स्टील व्हील्स और व्हील कवर के साथ आता है, जबकि फ्रीडम और फ्लाइंग एडिशन में 16-इंच के एल्युमीनियम एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके बाहरी रंग विकल्पों में आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक शामिल हैं। इंटीरियर्स में डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक रंगों का विकल्प उपलब्ध है।

कार में मोबाइल वायरलेस चार्जर, हीटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इसमें 7-इंच की इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच की रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, 30.08 kWh बैटरी पैक के साथ, यह कार एक बार चार्ज में लगभग 305 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है, जबकि 38.8 kWh बैटरी पैक के साथ यह रेंज 405 किलोमीटर तक पहुंच जाती है। यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कंक्लुजन

2025 BYD Seagull एक किफायती और सुविधाजनक इलेक्ट्रिक कार है जो शानदार रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। इसके आकर्षक मूल्य और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ, यह नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में एक बड़ी सफलता की उम्मीद कर रही है।

यह भी पढ़ें :-

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें