Tata Punch EV: ₹10,000 EMI में घर लाएं 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV, मिलेगी 421 Km रेंज और लग्जरी फीचर्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Tata Punch EV: अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और अब एक ऐसी कार लेना चाहते हैं। जो न सिर्फ किफायती हो बल्कि फैमिली के लिए सुरक्षित और प्रैक्टिकल भी हो, तो Tata Punch EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह इलेक्ट्रिक SUV लंबी रेंज, मॉडर्न फीचर्स और दमदार सेफ्टी के साथ आती है।

Tata Punch EV की कीमत और EMI प्लान

दिल्ली में Tata Punch EV के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹10.55 लाख है। जिसमें रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस चार्ज शामिल हैं।

Tata Punch EV
Tata Punch EV

मान लीजिए, आप ₹4 लाख डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी ₹6.55 लाख बैंक से लोन लेते हैं। अगर यह लोन 8% वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए है, तो आपकी मासिक EMI करीब ₹10,000 होगी। अगर आप लोन की अवधि 5 साल रखते हैं तो EMI लगभग ₹13,000 से ₹14,000 के बीच होगी।

बैटरी और रेंज ऑप्शन

Tata Punch EV दो बैटरी पैक वेरिएंट में आती है –

  • 25 kWh बैटरी पैक – 315 Km (ARAI सर्टिफाइड रेंज)
  • 35 kWh लॉन्ग रेंज (LR) बैटरी पैक – 421 Km (ARAI सर्टिफाइड रेंज)

दोनों बैटरी पैक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और सिर्फ 56 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकते हैं। इसके अलावा, घर पर लगाने वाले AC चार्जर से भी आप इसे आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं

Tata Punch EV में वो सभी सुविधाएं दी गई हैं जो आमतौर पर महंगी SUVs में मिलती हैं।

  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम – वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स – गर्मी में लंबी ड्राइव को आरामदायक बनाने के लिए
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ – प्रीमियम लुक और ओपन कैबिन फीलिंग
  • वायरलेस चार्जिंग पैड – मोबाइल चार्जिंग की झंझट से छुटकारा
  • वॉइस असिस्टेंट – कार के फीचर्स को सिर्फ कमांड देकर कंट्रोल करें
  • 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर – पार्किंग और हाईवे ड्राइव में सुरक्षा के लिए

सेफ्टी में नंबर वन

Tata Punch EV को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUVs में से एक बनाती है। इसमें दिए गए सेफ्टी फीचर्स हैं।

  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • हिल होल्ड कंट्रोल
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • डिस्क ब्रेक्स सभी पहियों में

Tata Punch EV के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स

यह SUV कई वेरिएंट्स में आती है। जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। साथ ही, इसमें कई ड्यूल-टोन और मोनोटोन कलर ऑप्शन्स भी मिलते हैं। जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।

Tata Punch EV
Tata Punch EV

EMI प्लान क्यों है फायदेमंद?

अगर आप हर महीने पेट्रोल या डीजल पर ₹10,000 से ₹12,000 खर्च कर रहे हैं। तो उतनी ही रकम EMI में लगाकर आप एक इलेक्ट्रिक SUV के मालिक बन सकते हैं। ऊपर से, चार्जिंग का खर्च पेट्रोल की तुलना में 80% तक कम होता है।

अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो किफायती हो, कम खर्च में लंबा सफर तय करे, और जिसमें सेफ्टी व लग्जरी दोनों का बेहतरीन मेल हो, तो Tata Punch EV आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। 5-स्टार सेफ्टी, 421 Km रेंज और ₹10,000 EMI में इसे खरीदने का मौका फिलहाल मार्केट में सबसे बढ़िया डील है।

यह भी पढ़ें :-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You