334cc इंजन वाली नई Yezdi Adventure 2025 लॉन्च, ऑफ-रोड राइडिंग के लिए परफेक्ट है ये बाइक

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

2025 के भारतीय बाइक बाजार में Yezdi ने अपनी नई Yezdi Adventure 2025 को उतारा है। यह बाइक एडवेंचर राइडर्स के लिए एक पेशकश है। इसमें 334 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने के लिए मिलता है। यह इंजन इस बाइक की खासियतों में से एक है। आइए इसकी और खासियतों पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

334 cc Alpha2 इंजन का जलवा 

Yezdi Adventure 2025 का दिल उसका इंजन है। इसमें लिक्विड कॉल है 334 cc Alpha2 लिक्विड-कूल्ड, DOHC, सिंगल-सिलेंडर इंजन, जो 29.6 PS (लगभग 29 hp) पावर और 29.6–29.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर में ज़ोरदार ग्रिप और पहाड़ी रास्तों पर आसान ड्राइविंग के लिए जाना जाता है। इसकी लिक्विड कूलिंग तकनीक से इसमें गर्मी का buildup भी कम होता है।

Yezdi Adventure 2025

10 सेकंड की रफ्तार की दुनिया में कदम 

वैसे तो ये कोई आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है लेकिन मोटरसाइकिल जगत में कुछ रिपोर्टर्स के मुताबिक यह कहा गया है कि यह बाइक 10 सेकंड में लगभग 100 kmph की रफ्तार पकड़ने की ताकत रखती है। यह एक दमदार एडवेंचर बाइक है जो लोगों को अपनी और अपने परफॉर्मेंस से खींच रही है।

नया लुक, नया जोश 

इस बाइक का लुक नया और दमदार रखा गया है। इसमें ट्विन एलईडी हेडलाइट है, जो इस सेगमेंट में पहली बार पेश की गई हैऐं। यह न केवल बेहतर विजिबिलिटी देती है बल्कि बाइक को मजबूत रोड प्रसेंस भी देती है। पीछे की ओर ट्विन एलइडी टेल लाइट बाइक को प्रीमियम फिनिश देती है। रैली-स्टाइल बीक, नए डिकल्स, नया टैंक और आकर्षक ग्राफिक्स इसे स्टाइलिश एडवेंचर लुक देते हैं।

रंगों का जादू 

Yezdi Adventure 2025 सबसे दमदार रंगों में उपलब्ध है। इसका हर रंग अपने आप में एक अलग ही पहचान रखता है। इसमें Forest Green / White, Khaki / White, Nebula Blue / White, Battleship Grey / Black, Gloss White, और Matte Black कलर ऑप्शन देखने के लिए मिलते हैं। हर रंग का एक अलग अंदाज है जो इस बाइक को निखारता है।

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा का साथी 

इस नए जमाने की बाइक में सिर्फ पावर नहीं बल्कि स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें ट्रेक्शन कंट्रोल के साथ तीन ABS मोड्स — Road, Rain और Off-Road देखने के लिए मिलते हैं। इसमें दी गई एड्जस्टेबल विज़र (विंडस्क्रीन) जो हवा के झोंकों को काबू में रखता है और राइडिंग को कंफर्ट से भरपुर बनाता है।

इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं, जो इस बाइक को स्मार्ट बना देते हैं। Yezdi Adventure 2025 का सस्पेंशन राइड को शांत और कंट्रोल बनाता है। 41 mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन इसे ऑफ-रोड उपयुक्त बनाते हैं, जबकि ग्राउंड क्लियरेंस 220 mm ऑफ-कांटेक्ट राइड्स के लिए एन्हांस्ड है। इसका वजन लगभग 187 kg के आस पास है।

Yezdi Adventure 2025

बजट में दमदार पेशकश 

इसके नए मॉडल को एक शोरूम में 2.15 लाख की कीमत पर उतर गया है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 2.27 लाख तक पहुंच जाती है। यह कीमत इस सेगमेंट की दूसरी बाईकों की तुलना में काफी कम है। अगर आप 2025 में नए डिजाइन की नई बाइक की तलाश में है, तो यह उन्हीं में से एक है। यह कम कीमत पर अच्छा परफॉर्मेंस देती है। यह बाइक उन राइडर्स को अपनी और खींच रही है, जो मजेदार और किफायती पेशकश की तलाश में थे।

इन्हें भी पढ़ें: