Gold Price Today: भारत में सोना को सिर्फ एक धातु ही नहीं है बल्कि ये भावनाओं, परंपराओं, और संस्कृति से भी जोड़ा जाता है। हर त्यौहारों, शादी विवाह या किसी विशेष अवसर पर सोने की मांग बढ़ जाना एक आम सी बात है। इसके अलावा सोना भारत में सदियों से निवेश का भी एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हर दिन इसकी कीमतों में बदलाव होता रहता है, जो देश और दुनिया की आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होता है। इस लेख में हम आज के दिन सोने की कीमतों पर चर्चा करेंगें।
आज के दिन सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो आज के दिन सोने की कीमत में मामूली सी बढ़त देखी गई है जो की सोने की माग और बहुत से कारकों पर निर्भर करती है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹9,016 (+ ₹1)
8 ग्राम: ₹72,128 (+ ₹8)
10 ग्राम: ₹90,160 (+ ₹10)
100 ग्राम: ₹9,01,600 (+ ₹100)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹9,836 (+ ₹1)
8 ग्राम: ₹78,688 (+ ₹8)
10 ग्राम: ₹98,360 (+ ₹10)
100 ग्राम: ₹9,83,600 (+ ₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹7,377 (+ ₹1)
8 ग्राम: ₹59,016 (+ ₹8)
10 ग्राम: ₹73,770 (+ ₹10)
100 ग्राम: ₹7,37,700 (+ ₹100)
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति ग्राम):
भारत के प्रमुख शहरों में भी आज समान दरें देखने को मिली हैं। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹9,016 और 24 कैरेट ₹9,836 प्रति ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट ₹9,031 और 24 कैरेट ₹9,851 पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में ये दरें क्रमशः ₹9,021 और ₹9,841 रही हैं।
पिछले दिन की तुलना में बदलाव:
21 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोना ₹9,015 और 24 कैरेट ₹9,835 प्रति ग्राम था। यानी आज की तुलना में कीमतों में ₹1 की मामूली बढ़त हुई है। यह दर्शाता है कि बाजार में स्थिरता बनी हुई है और कीमतें अब धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रही हैं।
निवेश के रूप में सोना:
आज के आधुनिक युग में सोना में निवेश करने के बहुत से आधुनिक तरीके अपनाएं जाते हैं। लोग अब फिजिकल गोल्ड के अलावा डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और सावरेन गोल्ड बॉन्ड में भी निवेश कर रहे हैं। ये सारे विकल्प अधिक सुरक्षित हैं और इन पर रखरखाव या चोरी जैसी समस्याएं नहीं होती है। डिजिटल गोल्ड और सावरेन गोल्ड में निवेश करने पर ब्याज भी मिलता है, जिस से निवेशक को अधिक लाभ होता है।
भारत में सोने की कीमतें सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि भावनाओं की भी कहानी कहती है। सोना एक ऐसी संपत्ति है, जो परम्परा और निवेश दोनों के बीच संतुलन बनाए रखती है। सोने की कीमत ज्यादा हो या कम, लेकिन भारत में सोने की आस्था किसी प्रकार कम नहीं होती है। यही वजह है कि इसकी कीमत पर नजर रखना निवेशकों और आम लोगों के लिए उतना ही जरूरी है जितना उनके लिए सोने की खरीदारी करना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- 1 साल की Fixed Deposit पर ₹23,000 का मुनाफा, इस बैंक का ब्याज दर है सबसे ज्यादा
- SBI ने जारी किया PO Mains 2025 का एडमिट कार्ड, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार तुरंत करें डाउनलोड
- DSC Notification 2025: आंध्रप्रदेश सरकार ने 16 हजार से ज़्यादा शिक्षक पदों पर बंपर भर्तियाँ, जानिए पूरी डिटेल्स
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।