Gold Price Today: जानें भारत के अलग अलग शहरों में आज के दिन 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत में सोने को केवल एक धातु के रूप में नहीं देखा जाता बल्कि यह एक महत्वपूर्ण संस्कृति का प्रतीक भी माना जाता है। इसे निवेश का भी एक साधन समझा जाता है और यह गहनों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। आज के वक्त में सोने की कीमतों में हर दिन थोड़ा बहुत बदलाव आता रहता है। जिसकी वजह है बहुत सारी होती हैं। आज इस लेख में हम आपको भारत के कुछ मशहूर शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की क्या कीमत है इसके बारे में बताएंगे।

दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें: 

दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें लगभग सामान ही हैं। दक्षिण के मशहूर शहर चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर, मदुरै और विजयवाड़ा में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,215 प्रति ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 7,871 प्रति ग्राम है। यहां सोने की कीमत लगभग स्थिर रहती हैं क्योंकि दक्षिण भारत में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है।

उत्तर भारत के शहरों में सोने की कीमतें:

अगर बात करें उत्तर भारत की तो यहां के शहरों में कीमत थोड़ी अधिक है दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,230 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,886 प्रति ग्राम है। यह अंतर लागत और स्थानीय करों की वजह से होता है।

पूर्व भारत के शहरों में सोने की कीमतें:

पूर्व भारत के शहरों में सोने की कीमत लगभग स्थिर ही है कोलकाता और भुवनेश्वर में 22 कैरेट सोने का दाम 7,215 और 24 कैरेट सोने का दाम 7,871 है। पूर्व के क्षेत्र में सोने की मांग अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम होती है। लेकिन इसकी कीमतें बाकी हिस्सों के करीब ही रहती हैं।

Gold Price Today

पश्चिम भारत के शहरों में सोने की कीमतें: 

पश्चिम भारत के शहरों में कीमतों में थोड़ा सा अंतर देखने के लिए मिलता है। मुंबई, पुणे, नागपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,215 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,871 है वहीं वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,220 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,867 प्रति ग्राम है।

निष्कर्ष:

देशभर में आज सोने की कीमतों में बहुत ही मामूली अंतर देखा गया है। दक्षिण भारत में सोने की कीमतें अक्सर स्थिर रहती हैं जबकि उत्तर भारत में थोड़ी अधिक होती हैं। पश्चिम भारत और पूर्व भारत की कीमतें भी लगभग समान ही है। यह अंतर केवल स्थानीय करों परिवहन लागत और सोने की मांग पर निर्भर करती है। सोने के निवेशक इन दामों पर ध्यान देकर ही अपने खरीदारी के फैसले करें।।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें