Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज आई उछाल, जानिए 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: सोना हमेशा से ही भारतीय निवेशकों और ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। चाहे कोई फेस्टिवल हो, शादी ब्याह या फिर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट, सोना एक सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखा गया है, जिससे आम लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या अब सोना खरीदना सही होगा या इंतजार करना होगा। आज इस लेख में हम जानेंगे सोने के रेट्स का आज कल क्या ट्रेंड चल रहा है।

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमतें?

सोने के मूल्यों में बढ़ोतरी की कई वजह है। सबसे बड़ी वजह है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की डिमांड तथा डॉलर की कीमत में बदलाव। जब वैश्विक अनिश्चित या फिर महंगाई बढ़ती ,है तो निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसके मूल्य ऊपर चले जाते हैं। इसके अलावा, भारत में त्योहार तथा शादी के सीजन में भी सोने की मांग बढ़ जाती है, जो दाम बढ़ने की एक अहम वजह होती है।

Gold Price Today

आज की सोने की कीमत (27 मार्च 2025)

आज 27 मार्च 2025 को भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। 22 कैरेट सोना ₹8,196 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें ₹1 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोना ₹8,941 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है, जिसमें भी ₹1 की मामूली बढ़त देखी गई है। 18 कैरेट सोना आज ₹6,706 प्रति ग्राम है।

आज की कीमतें (प्रति ग्राम):

22 कैरेट सोना: ₹8,196

24 कैरेट सोना: ₹8,941

18 कैरेट सोना: ₹6,706

पिछले 10 दिनों सोने का भाव:

देश के बड़े शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग एक जैसी है। चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और केरल में 22 कैरेट सोना ₹8,196 प्रति ग्राम और 24 कैरेट ₹8,941 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में यह थोड़ा ज्यादा है — ₹8,211 (22K) और ₹8,956 (24K)। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट ₹8,201 और 24 कैरेट ₹8,946 है।

अगर पिछले 10 दिनों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में कभी हल्की बढ़ोतरी, तो कभी गिरावट देखने को मिली। 25 मार्च को कीमत ₹8,185 थी, जो 26 को बढ़कर ₹8,195 हुई और आज ₹8,196 पर पहुंची है। वहीं 24 कैरेट सोना भी 2 दिन में ₹8,929 से बढ़कर ₹8,941 हो गया है। यह उतार-चढ़ाव बाजार में सामान्य है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें यह संकेत देती हैं कि यह निवेश का सही समय हो सकता है।

मार्केट में क्या दिख रहा है ट्रेंड?

अभी के वक्त में सोने के मूल्य ऊंचाई पर बने हुए हैं परंतु बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड लंबे वक्त तक नहीं टिकेगा। यदि ग्लोबल मार्केट में स्थिरता आती है और डॉलर मजबूत होता है, तो गोल्ड की कीमतें नीचे आ सकती हैं। वहीं यदि भू-राजनीतिक तनाव या फिर आर्थिक संकट गहराता है, तो गोल्ड एक बार फिर नहीं ऊंचाई छू सकता है।

Gold Price Today

सोने के मूल्य में उतार-चढ़ाव भले ही चल रहा हो लेकिन, यह इन्वेस्ट के नजरिए से एक सुरक्षित ऑप्शन बना हुआ है। अगर आप सोच समझ कर सही वक्त और प्लानिंग के साथ सोने में निवेश करते हैं, तो यह आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है। मार्केट की हलचल पर नजर बनाए रखें और अपनी जरूरतों और बजट के हिसाब से फैसला लें।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें