Gold Price Today: भारत में सोने की अहमियत केवल गहनों तक नहीं बल्कि निवेश के विकल्प के रूप में भी है। हर दिन बदलने वाले सोने के दाम निवेशकों से लेकर ग्राहकों तक सभी को अपनी और खींचते हैं। इस लेख में हम आज यानी 8 मई 2025 को सोने की कीमतों पर चर्चा करेंगे।
आज भारत में सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो कई दिनों से आने वाले उतार चढ़ाव के बाद आज सोने के दामों में कोई बदलाव नहींदेखा गया है। आज के दिन सोने की कीमतें स्थिर रही हैं। जिससे बाज़ार में कोई हलचल नहीं देखी गई है।
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,797
10 ग्राम – ₹97,970
100 ग्राम – ₹9,79,700
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,980
10 ग्राम – ₹89,800
100 ग्राम – ₹8,98,000
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,348
10 ग्राम – ₹73,480
100 ग्राम – ₹7,34,800
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में कई बार बदलाव हुआ कभी कीमतें घटती हुई नज़र आई तो कभी बढ़ती हुई। 2 जून से लेकर 6 जून तक कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद 7 जून को इसमें गिरावट आई, और 8 जून को दाम स्थिर बने रहे। इसी तरह 22 कैरेट सोने में भी पहले बढ़ोतरी हुई, फिर हल्की गिरावट दर्ज की गई। इस स्थिरता को बाजार के लिए थोड़ी राहत के रूप में देखा जा सकता है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के लगभग सभी बड़े शहरों में आज सोने की कीमत एक जैसी रही हैं। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना ₹9,797 और 22 कैरेट ₹8,980 प्रति ग्राम पर रहा। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में यह थोड़ा अधिक ₹9,812 और ₹9,802 तक दर्ज किया गया, यह फरक टैक्स और मार्केट वेरिएशन की वजह से सामान्य है।
8 जून 2025 को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह स्थिरता बाजार को ठहरा हुआ दिखाती है। खासकर उन लोगों के लिए जो निवेश करने या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, बीते दिनों आने वाली सोने की कीमतों में तेजी यह संकेत देती है सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखा जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Central Bank ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली बंपर भर्ती
- TNPSC Group 2 Exam Date 2025: यहाँ से देखें परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- क्या आपका PAN Card अब भी एक्टिव है? जानिए घर बैठे चेक करने का सबसे सरल और सही तरीका
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।