Gold Price Today: भारत में सोने की कीमत सिर्फ गहनों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे एक सुरक्षित निवेश के तौर पर भी देखा जाता है। भारत सोना हर वर्ग के लोगों के लिए प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक रहा है। हर दिन इसकी कीमतों में बदलाव होता रहता है। निवेशकों और खरीदार दोनों के लिए यह बेहद जरूरी है कि सोना खरीदते समय पहले उन्हें सोने की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आज इस लेख में हम आज के दिन यानी 30 अप्रैल 2025 को सोने की क्या कीमत रही है इस पर चर्चा करेंगें।
सोने की शुद्धता और प्रकार
भारत में सोना मुख्य रूप से तीन कैरेट में आता है 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। 24 कैरेट सोना बहुत शुद्ध माना जाता है। इसमें लगभग 99.9% सोना होता है। 22 कैरेट सोने में मिश्रित धातु को मिलाया जाता है, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए मजबूत बनता है जबकि 18 कैरेट सोने में सोने के साथ-साथ ज्यादा मात्रा में दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह टिकाऊ बनता है और इससे स्टाइलिश ज्वेलरी बनाई जाती है।
आज भारत में सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है जो की कई वजहों से हुई है। यह निवेश करने वालों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,975 (-₹5)
10 ग्राम – ₹89,750 (-₹50)
100 ग्राम – ₹8,97,500 (-₹500)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,791 (-₹6)
10 ग्राम – ₹97,910 (-₹60)
100 ग्राम – ₹9,79,100 (-₹600)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,344 (-₹4)
10 ग्राम – ₹73,440 (-₹40)
100 ग्राम – ₹7,34,400 (-₹400)
भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
देश के लगभग सभी बड़े शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम समान हैं। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव ₹8,975 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹9,791 प्रति ग्राम रहा। दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹8,990 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹9,804 प्रति ग्राम बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में थोड़ा अधिक भाव दर्ज हुआ — 22 कैरेट ₹8,980 और 24 कैरेट ₹9,796 प्रति ग्राम।
अगर आज की कीमतों को देखा जाए तो सोने में गिरावाट देखी गई है जो की सोने की खरीदारी करने वालों के लिए एक अच्छा संकेत है। सोने के भाव हमेशा एक जैसे नहीं रहते, लेकिन इसकी अहमियत और मांग हमेशा बनी रहती है। चाहे निवेश के लिए हो या व्यक्तिगत जरूरत के लिए, सोना खरीदते समय सही जानकारी और सोच-समझ कर फैसला लेना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और हमेशा सही समय का इंतजार करें। इससे आपको अच्छा फायदा होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- LIC Money Back Policy : बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित, 150 रुपये की छोटी सी राशि से पाएं 19 लाख का रिटर्न
- Money Vastu Tips: बस कुछ आसान बदलावों से दूर होगी पैसों की किल्लत, जानिए बरकत के अचूक उपाय
- PMFME Scheme से पाएं 10 लाख तक का लोन, जानिए कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत