Gold Price Today: भारत में सोना को केवल गहने की भावना से ही नहीं देखा जाता है बल्कि यह हर त्योहार, शादियों और शुभ अवसरों का प्रतीक भी है। आज कल सोना केवल गहनों, या सिक्कों तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि सोने को कई ढंग और रूप में निवेश किया जा रहा है। पुराने वक्त से लेकर आज के मॉर्डन दौर तक सोने को सुरक्षित और पारंपरिक धन के रूप में देखा जाता है। अगर आप भी सोने में निवेश का सोच रहे हैं तो आपके लिए सोने की कीमतों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
आज भारत में सोने की कीमत:
आज भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सभी श्रेणियों में सोने की दरों में कमी दर्ज की गई है।
22 कैरेट सोने की कीमतें
1 ग्राम: ₹8,185 (₹30 की गिरावट)
8 ग्राम: ₹65,480 (₹240 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹81,850 (₹300 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹8,18,500 (₹3,000 की गिरावट)
24 कैरेट सोने की कीमतें
1 ग्राम: ₹8,929 (₹33 की गिरावट)
8 ग्राम: ₹71,432 (₹264 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹89,290 (₹330 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹8,92,900 (₹3,300 की गिरावट)
18 कैरेट सोने की कीमतें
1 ग्राम: ₹6,697 (₹25 की गिरावट)
8 ग्राम: ₹53,576 (₹200 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹66,970 (₹250 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹6,69,700 (₹2,500 की गिरावट)
प्रमुख शहरों और पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतें
अगर बात की जाए भारत के प्रमुख शहरों में आज की तो 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें लगभग समान रही हैं। शहरों की कीमतों में बस थोडा बहुत ही अन्तर देखा जाता है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और केरल जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,185 प्रति ग्राम और 24 कैरेट की ₹8,929 प्रति ग्राम रही। दिल्ली में 22 कैरेट ₹8,200 और 24 कैरेट ₹8,944 रही, जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट ₹8,190 और 24 कैरेट ₹8,934 रही।
अगर पिछले 10 दिनों की कीमतों पर नजर डालें, तो बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। 19 और 20 मार्च को कीमतें बढ़ीं, लेकिन 21 मार्च से फिर गिरावट शुरू हो गई। 23 मार्च को सोना ₹8,230 (22K) था, जो अब गिरकर ₹8,185 हो गया है। इस अवधि में 24 कैरेट सोने की कीमत भी ₹9,066 से घटकर ₹8,929 तक पहुंच गई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाजार फिलहाल थोड़ी मंदी में है और यह निवेश के लिए उपयुक्त समय हो सकता है।
क्यों बदलते हैं सोने के दाम:
आप को बता दें कि सोने की कीमत हर रोज बदलती है। इस के पीछे बहुत से कारण हैं। जब दुनिया के बाजारों में हलचल होती है तो सोने की कीमतों में भी बदलाव देखा जाता है। सोने की कीमत डॉलर के मुकाबले इंडियन रुपे की स्तिथि, ब्याज दरें, महंगाई, कर और भी बहुत से कारण हैं सोने की कीमत में बदलाव के।
अगर आप भी सोना खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको बाज़ार में सोने की कीमत की सही जानकारी लेनी चाहिए उसके बाद ही सोने में निवेश करना चाहिए। यह आपको ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। सोना एक ऐसा साथी है, जो समय आने पर आपके साथ मजबूत सहारे की तरह खड़ा रहेगा। चाहे आपको इसकी आर्थिक जरूरत हो या खूबसूरती बढ़ाने के लिए जेवरों की, यह हर तरह से आपके साथ होगा। सोने की कीमतें चाहे जितनी कम या ज़्यादा हो लेकिन इसकी अहमियत कभी कम नही हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- UPSC Prelims 60 Days Strategy, कैसे करें सिर्फ़ 60 दिनों में प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी
- PM Mandhan Yojana: अब किसानों को मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन, निःशुल्क पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
- JEE Advanced Exam Date 2025: यहाँ से देखें कब होगी परीक्षा और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड