Gold Price Today: कीमतों में आई तेजी से बाजार में हलचल, जानिए 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: सोना केवल भारत में अहमियत नहीं रखता बल्कि पूरी दुनिया में इसे निवेश और गहनों के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में सोना न केवल एक धातु है बल्कि एक परंपरा, शुद्धता और संस्कृति का भी प्रतीक है। इसकी इसी अहमियत को देखते हुए लोग इसकी कीमतों की चर्चा करना पसन्द करते हैं। आज हम भी आज के दिन सोने के दामों पर चर्चा करेंगे।

आज भारत में सोने की कीमतें:

आज के दिन अगर देखा जाए तो सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है जो पिछले कई दिनों से चल रही है। सोने की कीमतें पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही हैं, जो ये दर्शाती हैं कि बाज़ार में सोने की मांग बढ़ रही है। यह बढ़ोतरी ग्रामों के अनुसार ₹41 से लेकर ₹5,400 तक की है।

Gold Price Today

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,075 (+₹50)

10 ग्राम – ₹90,750 (+₹500)

100 ग्राम – ₹9,07,500 (+₹5,000)

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,900 (+₹54)

10 ग्राम – ₹99,000 (+₹540)

100 ग्राम – ₹9,90,000 (+₹5,400)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,425 (+₹41)

10 ग्राम – ₹74,250 (+₹410)

100 ग्राम – ₹7,42,500 (+₹4,100)

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में बदलाव

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 6 मई को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था, जब 22 कैरेट सोना ₹9,025 और 24 कैरेट ₹9,846 पर पहुंच गया था। उससे पहले 5 मई को ₹8,775 और ₹9,573 की कीमतें थीं। 1 मई को भारी गिरावट आई थी, लेकिन 6 और 7 मई को कीमतें फिर से बढ़ने लगीं। इस तरह देखा जाए तो कीमतें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रही हैं, जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:

अगर बात की जाए देश के प्रमुख शहरों में सोना किस दाम पर बिक रहा है, तो ये कीमतें लगभग समान ही हैं, कीमतों में केवल थोड़ा बहुत अन्तर देखने के लिए मिला है जो कर, लागत जैसे कारणों पर निर्भर करता है। आज चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और केरल जैसे शहरो में 22 कैरेट ₹9,075, 24 कैरेट ₹9,900 पर मिल रहा है जबकि दिल्ली में 22 कैरेट ₹9,041, 24 कैरेट ₹9,862 पर बिक रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद और वडोदरा 22 कैरेट ₹9,031 है और 24 कैरेट ₹9,852 पर मिल रहा है।

Gold Price Today

आज 7 मई 2025 को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों में बढ़ते सोने के दाम निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत हैं। यदि आप सोना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बाजार पर नज़र बनाए रखने का है। आप को निवेश तब करना चाहिए जब सोने की कीमतों में गिरावट आती है। कीमतों में स्थिरता आने के बाद आगे की योजना बनाना समझदारी होगी। सोने में निवेश करने से पहले हमेशा ताज़ा रेट और बाज़ार की स्थिति को जरूर जांचें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें