Gold Price Today: अगर आप सोने के ग्राहक या निवेशक हैं, तो आपके लिए उसकी कीमतों पर नज़र रखना और हर दिन बदलते दामों को जानना जरूरी है। भारत एक ऐसा देश हैं जहां सोने की अहमियत सिर्फ एक धातु के रूप में नहीं है बल्कि निवेश और पारंपरिक गहनों के रूप में भी है। आज 14 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की निगाहें बाजार की ओर टिक गई है।
आज के दिन भारत में सोने की कीमतें
ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹10,134 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है, जो कल के मुकाबले थोड़ा सस्ता है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹9,289 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,600 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। यह मामूली गिरावट पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है। आज के दिन के सोने के दाम इस प्रकार हैं:
24 कैरेट सोना (999 प्योरिटी)
1 ग्राम – ₹10,134
10 ग्राम – ₹1,01,340
100 ग्राम – ₹10,13,400
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,289
10 ग्राम – ₹92,890
100 ग्राम – ₹9,28,900
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,600
10 ग्राम – ₹76,000
100 ग्राम – ₹7,60,000
देश के प्रमुख शहरों में सोने का हाल
आज देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली फर्क देखा गया है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,134 और 22 कैरेट सोना ₹9,289 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। दिल्ली में यह कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹10,149 और 22 कैरेट सोना ₹9,304 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,139 और 22 कैरेट सोना ₹9,294 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
खरीदारों और निवेशकों के लिए सलाह
रिपोर्ट के हिसाब से, मौजूदा समय में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर हैं, लेकिन इसमें होने वाली मामूली गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका बन सकती है। अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपको सोने के बाजार पर नज़र रखनी चाहिए ताकि भरी गिरावट के समय निवेश किया जा सके। शादी-ब्याह के सीजन या त्योहारों के करीब आते-आते कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
आज 14 अगस्त 2025 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना ₹10,134 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,289 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹7,600 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। हालांकि यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन यह निवेशकों के लिए बाजार की स्थिति को समझने का एक अवसर है। सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक मजबूत कवच माना जाता है, इसलिए सही समय पर निवेश करना हमेशा फायदेमंद साबित होता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Sun Tan Removal Tips: गर्मी में चेहरे का नेचुरल ग्लो लौटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
- Hero Glamour 125 में पाएं हाई-क्वालिटी फिनिश और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल
- बिहार स्वास्थ्य विभाग में 5006 ANM पदों पर होगी भर्ती, SHS Bihar का नोटिफिकेशन जारी