Gold Price Today: गोल्ड मार्केट आज भी रहा शांत, दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोना न सिर्फ एक धातु है बल्कि यहां की परंपरा का हिस्सा भी है। इसे निवेश और गहनों दोनों के3 लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमतें हर दिन बदलती हैं। कभी इसकी कीमतों में मामूली सी गिरावट देखने के लिए मिलती है कभी भरी बढ़ोतरी देखी जाती है। आइए देखते आज यानी 19 अक्टूबर 2025 में सोने के दाम क्या हैं?

आज के दिन सोने की कीमतें

आज की ताज़ा रिपोर्ट के हिसाब से, भारत में 24 कैरेट सोना ₹13,086 प्रति ग्राम पर बना हुआ है। 22 कैरेट सोना ₹11,995 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,814 प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। कल के मुकाबले इन कीमतों में कोई चेंज नहीं आया है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹13,086

10 ग्राम – ₹1,30,860

100 ग्राम – ₹13,08,600

Gold price stays same

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,995

10 ग्राम – ₹1,19,950

100 ग्राम – ₹11,99,500

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,814

10 ग्राम – ₹98,140

100 ग्राम – ₹9,81,400

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें

आज भारत के बड़े शहरों में आज के दिन सोने के दाम लगभग समान रहे हैं। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹13,086 और 22 कैरेट सोना ₹11,995 प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹13,101 और 22 कैरेट सोना ₹12,010 पर दर्ज किया गया।

वडोदरा, अहमदाबाद और चेन्नई में भी 24 कैरेट सोना ₹13,091 और 22 कैरेट सोना ₹12,000 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इन शहरों में मामूली अंतर टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के आधार पर देखा गया है।

पिछले दिनों की सोने की चाल

अगर पिछले दिनों सोने के हाल।पर बात करें तो पिछले कुछ दिनों से सोने के दम लगातार बढ़ें ही हैं। निवेशकों और इस फील्ड के एक्सपर्ट्स का कहना ये गिरावट कई वजहों से आई है। जैसे कि आप जानते हैं, त्यौहार और शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके के चलते लोग सोने को निवेश और गहनों दोनों के रूप में खरीद रहे हैं और सोने की मांग बढ़ रही है जिस वजह से कीमतें भी बढ़ रही हैं।

Gold price stays same

डिजिटल गोल्ड का बढ़ता चलन

आज के दौर में लोग तेजी से डिजिटल गोल्ड की और बढ़ रहे हैं। इसमें खरीदार को फिजिकल गोल्ड नहीं लेना पड़ता है बल्कि आप छोटी से छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं, जैसे ₹100 से ₹500 तक। डिजिटल गोल्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप 24 घंटे कभी भी खरीद या बेच सकते हैं। यह सेफ, आसान और बिना स्टोरेज खर्च के ऑप्शन है।

आज 19 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। 24 कैरेट सोना ₹13,086 प्रति ग्राम पर रुका हुआ है। बाजार की यह खामोशी फिलहाल निवेशकों को आराम दे रही है, लेकिन आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय कारकों की वजह से इसमें हलचल हो सकता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के रुझानों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की निवेश का फैसला करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You