अगर आप Gold Silver Price in India सर्च कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं, लेकिन अगर बात आज की की जाए तो आज की कीमतों में तेजी देखने के लिए मिली है। अगर आप गोल्ड इन्वेस्टर हैं या गोल्ड की ज्वेलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सोने की कीमतों पर नजर रखनी चाहिए। हमेशा घटती हुई कीमतों पर ही सोना खरीदना सबसे ज्यादा फायदा देता है। आइए देखते हैं आज सोने की कीमत क्या रही है।
आज का Gold Price Today: तीनों कैरेट में बढ़े दाम
बात करते हैं Gold Price Today in India की। अगर देखा जाए तो गोल्ड के तीनों कैरेट — 24 कैरेट गोल्ड, 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड — की कीमत बढ़ती हुई नजर आई है। यह कल के मुकाबले में काफी बढ़ गई है। बढ़ने के बाद जो नई कीमत सामने आई है, वह नीचे हमने लिख दी है।
24 Carat Gold
1 ग्राम — ₹16,238
8 ग्राम — ₹1,29,904
10 ग्राम — ₹1,62,380
100 ग्राम — ₹16,23,800

22 Carat Gold
1 ग्राम — ₹14,885
8 ग्राम — ₹1,19,080
10 ग्राम — ₹1,48,850
100 ग्राम — ₹14,88,500
18 Carat Gold
1 ग्राम — ₹12,179
8 ग्राम — ₹97,432
10 ग्राम — ₹1,21,790
100 ग्राम — ₹12,17,900
देश के बड़े शहरों में Gold Rate का हाल
अगर भारत के अलग-अलग शहरों में आज के दिन Gold Price को देखें तो थोड़े बहुत कीमतों में अंतर दिखाई दिया है। अलग-अलग शहरों में थोड़ा टैक्स और सोने की मांग की वजह से कीमतें थोड़ी ज्यादा या कम हो सकती हैं। जैसे चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹16,418 प्रति ग्राम रहा, जो प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में सोने का भाव ₹16,253 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में कीमत लगभग ₹16,238 रही। अहमदाबाद और वडोदरा में भी रेट करीब इसी स्तर पर रहा।
अगर पिछले दस दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमत लगातार ऊपर-नीचे होती रही है। महीने की शुरुआत में 24 कैरेट गोल्ड ₹17,309 तक पहुंच गया था, जिसके बाद कीमतों में गिरावट आई और रेट ₹16,113 तक आ गया। अब धीरे-धीरे बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है और आज कीमत फिर बढ़कर ₹16,238 हो गई है।
चांदी भी हुई महंगी, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
अगर अब बात करें Silver Price Today in India की, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। आज चांदी की कीमतें कल के मुकाबले बढ़ चुकी हैं। इसके नए रेट हमने नीचे दर्ज किए हैं, आप देख सकते हैं। चांदी सिर्फ ज्वेलरी में ही इस्तेमाल नहीं होती बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्री में भी इस्तेमाल होती है, इसलिए इसकी कीमतें जानना बहुत जरूरी है।

1 ग्राम चांदी — ₹290
8 ग्राम — ₹2,320
10 ग्राम — ₹2,900
100 ग्राम — ₹29,000
1 किलो चांदी — ₹2,90,000
अभी सोना या चांदी खरीदना सही रहेगा?
आज इस आर्टिकल में हमने आज का Gold Price और Silver Price ट्रेंड देखा है। इसके बाद नई कीमतें क्या सामने आई हैं, हमने वो भी देखी हैं। अगर आप गोल्ड या सिल्वर को खरीदना चाहते हैं तो आपको घटती हुई कीमतों में खरीदने पर ज्यादा फायदा मिलता है। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमत अभी और ज्यादा बढ़ सकती है, इसलिए यह टाइम भी ठीक है अगर आप सोना या चांदी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Motorola Razr 70 को लेकर बड़ा अपडेट, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
- Tata Punch EV: कम कीमत में आने वाली शानदार इलेक्ट्रिक SUV
- Central Bank of India ने निकाली 275 Specialist Officer पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक करें आवेदन






















