Motorola Razr 70 को लेकर बड़ा अपडेट, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती चर्चाओं के बीच Motorola Razr 70 को लेकर कुछ जरूरी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्दी ही लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और प्रीमियम डिजाइन से लेकर 4500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

सर्टिफिकेशन में दिखा Motorola Razr 70

Motorola का अपकमिंग फोल्डेबल फोन Motorola Razr 70 चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। टिप्स्टर के हिसाब से इस फोन का मॉडल नंबर XT2657-2 बताया गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के हिसाब से Motorola Razr 70 प्रीमियम फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा और इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे जो इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग बना सकते हैं।

Motorola Razr 70

डिस्प्ले के साथ मिलेगा शानदार फोल्डेबल डिजाइन

अगर डिस्प्ले की बात करने तो Motorola Razr 70 में बड़ी 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की खबरें हैं। इस डिस्प्ले के साथ कंपनी फोल्डेबल डिजाइन भी देगी। OLED पैनल होने की वजह से इस फोन में बेहतर कलर और ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोल्डेबल डिजाइन की वजह से यह फोन काफी स्टाइलिश भी दिख सकता है। जिन लोगों को प्रीमियम फोन खरीदने का शौक रहता है ये उनके लिए अच्छा ऑप्शन है।

अच्छे परफॉर्मेंस के लिए Motorola Razr 70 में कौनसा प्रोसेसर मिलेगा इसकी भी खबर आई है। रिपोर्ट्स के हिसाब से इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर लगभग 2.75GHz क्लॉक स्पीड पर काम करेगा, जिससे फोन की परफॉर्मेंस काफी तेज हो सकती है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इसमें 18GB तक RAM मिल सकती है।

50MP कैमरा के साथ शानदार फोटोग्राफी

कैमरे के मामले में भी Motorola Razr 70 काफी पावरफुल नज़र आ रहा है। कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया है। इससे कैमरा क्वालिटी काफी अच्छी रहती है। इसके अलावा फोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

Motorola Razr 70

4500mAh बैटरी के साथ मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

अगर बैटरी की बात करें तो खबरों के हिसाब से इसमें ज्यादा बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 4500mAh की डुअल सेल बैटरी दे सकती है। जो ज्यादा पावरफुल तो नहीं है, लेकिन अच्छा बैकअप दे सकती है। इसी के साथ फोन को फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो Motorola Razr 70 काफी पतला और हल्का हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इसका वजन करीब 188 ग्राम के आसपास होगा। इन सभी फीचर्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी। खबरों के हिसाब से इस फोन को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। बाकी इसकी सही स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिटेल तो अब लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You