Gold–Silver Price Today: फरवरी की शुरुआत में बड़ी गिरावट, सोने और चांदी के नए रेट हुए जारी

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

आज इंडिया में गोल्ड के साथ साथ सिल्वर यानी चांदी के प्राइस में भी गिरावट पाई गई है। फरवरी के शुरू से Gold Market में अच्छी गिरावट देखने के लिए मिली है। जिस वजह से सोने और चांदी दोनों के दामों में कमी देखी गई है। अगर बात आज की करें तो आज भी Gold Price में गिरावट देखी गई है, जिसके बाद Gold और Silver की नई कीमतें सामने आई हैं। आइए गोल्ड और सिल्वर की नई कीमतें देखते हैं।

आज भारत में सोने की कीमतों का हाल

आज Gold Price में तेज गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना एक ही दिन में ₹74,100 प्रति 100 ग्राम सस्ता हो गया है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि इस कई करणों से हो रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर में मजबूती और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली जैसे रीजन सामने आए हैं।

24 कैरेट सोने की आज की कीमत

1 ग्राम – ₹15,317

8 ग्राम – ₹1,22,536

10 ग्राम – ₹1,53,170

100 ग्राम – ₹15,31,700

Gold Silver Price

22 कैरेट सोने के ताजा भाव

1 ग्राम – ₹14,040

8 ग्राम – ₹1,12,320

10 ग्राम – ₹1,40,400

100 ग्राम – ₹14,04,000

18 कैरेट सोने की कीमत आज

1 ग्राम – ₹11,488

8 ग्राम – ₹91,904

10 ग्राम – ₹1,14,880

100 ग्राम – ₹11,48,800

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

आज देश के बड़े शहरों में सोने के दामों में हल्का फर्क देखने को मिला है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,218 और 22 कैरेट ₹13,950 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,317 और 22 कैरेट सोना ₹14,040 प्रति ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है।

जबकि दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,332 और 22 कैरेट ₹14,055 प्रति ग्राम रहा। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹15,322 और 22 कैरेट ₹14,045 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों की चाल

अगर पिछले 10 दिनों की बात करें की सोने का क्या हाल रहा है, तो जनवरी के आखिरी हफ्ते में सोने के दाम ₹17,885 प्रति ग्राम तक पहुंचे थे, लेकिन फरवरी की शुरुआत में कीमतों में तेज गिरावट आई है। 2 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोना ₹15,317 पर आ गया है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना ये गिरावट कुछ टाइम की है सोने के बाजार में फिर से तेजी देखी जा सकती है।

Gold Silver Price

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

आज सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Silver Price Today में प्रति ग्राम ₹50 और प्रति किलो ₹50,000 तक की गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी ₹300 प्रति ग्राम और ₹3,00,000 प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है। देश के सभी प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी के दाम लगभग समान दर्ज किए गए हैं।

आज आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें शहर, टैक्स और मेकिंग चार्ज के हिसाब से थोड़ा बदल सकती हैं। ये दाम अपने घरेलू सोने के बाजार के हिसाब से बताए हैं। लेकिन अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं, तो पहले स्थानीय बाजार से रेट जरूर कन्फर्म करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You