CBSE Admit Card: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया हैं। एडमिट कार्ड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। इसमें छात्र की पहचान, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होते हैं। CBSE बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैं, जिनके आधार पर विद्यार्थियों का शैक्षणिक और करियर भविष्य तय होता है।
कक्षा 10वीं की परीक्षा छात्रों के बुनियादी ज्ञान और आगे की स्ट्रीम चुनने में मदद करती है, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद अहम होती हैं इसलिए बोर्ड द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करना और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बहुत जरूरी है। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा के दिन छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होता है और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Steps to Download CBSE Admit Card
CBSE एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब स्कूल प्रशासन द्वारा दिए गए यूज़र आईडी और पासवर्ड से सिस्टम में लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद संबंधित कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
- छात्रों की सूची में से अपना नाम या रोल नंबर चुनें।
- CBSE कक्षा 10वीं/12वीं का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Click Here to Download CBSE Admit Card 2026

Details Mentioned in CBSE Admit Card
CBSE एडमिट कार्ड पर दी जाने वाली सूचनाएँ निम्नलिखित हैं:-
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- कक्षा और परीक्षा का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- विषयों के नाम और कोड
- परीक्षा की तिथि और समय
- छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण परीक्षा संबंधी निर्देश आदि।
यह भी देखें:-























