Gold Price Today: सोने को भारतीय बाज़ार का ज़रूरी हिस्सा प्राचीन काल से ही समझा जाता है। भारत के लोग सोने के न केवल निवेश के रुप में देखते हैं, बल्कि इसे शादी बियाह में लेन देन का ज़रूरी सामान भी समझा जाता है। अगर बात आज की हो तो आज यानी 14 मई 2025 को सोने के बाज़ार में अच्छी खासी गिरावट देखी गई है।
आज भारत में सोने की कीमतें:
नीचे हमने आज के दिन यानी 14 मई 2025 को सोने की कीमतों में आने वाली गिरावट को दर्ज किया है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,805 (-₹50)
10 ग्राम – ₹88,050 (-₹500)
100 ग्राम – ₹8,80,500 (-₹5,000)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,606 (-₹54)
10 ग्राम – ₹96,060 (-₹540)
100 ग्राम – ₹9,60,600 (-₹5,400)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,204 (-₹41)
10 ग्राम – ₹72,040 (-₹410)
100 ग्राम – ₹7,20,400 (-₹4,100)
जैसे की हम देख चुके हैं, आज भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिली है। यह गिरावट ₹41 से लेकर ₹5,400 तक की है। यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत हैं।
पिछले 10 दिनों में सोने के दामों में बदलाव
अगर हम पिछले कुछ दिनों पर नज़र डालते हैं, तो भारतीय सोने के बाज़ार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने के लिए मिल रही है। 13 मई और 12 मई को सोने के दामों में हल्की गिरावट देखने के लिए मिली जबकि 11 और 10 मई को सोने की कीमतें स्थिर रहीं थी। 6 मई से लेकर 9 मई तक सोने की कीमतें लगातार बढ़ी थीं। इस महीने सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखे गए हैं।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट (1 ग्राम)
देश के प्रमुख शहरों में आज 14 मई 2025 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹8,820 और 24 कैरेट ₹9,621 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट का भाव ₹8,805 और 24 कैरेट का ₹9,606 प्रति ग्राम रहा। वडोदरा और अहमदाबाद में आज 22 कैरेट सोना ₹8,810 और 24 कैरेट ₹9,611 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इन दरों से साफ है कि देश भर में कीमतें लगभग समान रही हैं, सिर्फ दिल्ली, वडोदरा और अहमदाबाद में हल्का अंतर देखने को मिला।
14 मई 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह खरीदारी के लिए अच्छा मौका हो सकता है। निवेश करने वाले लोगों को चाहिए कि वे रोज़ाना के भाव पर नज़र रखें और बाज़ार की चाल समझ कर सही फैसला लें। आने वाले दिनों में भाव फिर से ऊपर जा सकते हैं, इसलिए समय पर निवेश लाभदायक हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब तीन महीने का राशन मिलेगा एक साथ
- PM Kisan Yojana: अब बिना आधार के अपडेट करें मोबाइल नंबर, 20वीं किस्त कब आएगी? जानिए पूरी प्रक्रिया
- EPF Pension Scheme : रिटायरमेंट पर मिलेगा ₹87 लाख का फंड अगर आपकी सैलरी है ₹12 हजार, जानें कैलकुलेशन
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।