PM Kisan Yojana Latest Update 2026: किसानों के लिए आई बड़ी खबर, जल्द आ सकती है 23वीं किस्त

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

PM Kisan Yojana Latest Update 2026: को लेकर किसानों के लिए नई अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही योजना की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार जून या जुलाई 2026 में किसानों के बैंक खाते में ₹2000 की अगली किस्त भेजी जा सकती है। इससे करोड़ों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

22वीं किस्त पहले ही हो चुकी है जारी

सरकार ने PM Kisan योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की थी। इस दौरान करोड़ों किसानों के खाते में सीधे ₹2000 भेजे गए थे। यह पैसा DBT के जरिए ट्रांसफर किया गया था।

PM Kisan Yojana

e-KYC अब जरूरी

सरकार ने साफ कर दिया है कि PM Kisan योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC पूरा होना जरूरी है। जिन किसानों का e-KYC पूरा नहीं होगा, उनकी अगली किस्त रुक सकती है। किसान घर बैठे OTP के जरिए या CSC Center जाकर e-KYC कर सकते हैं।

Farmer ID भी हुई जरूरी

अब कई राज्यों में Farmer ID भी जरूरी कर दी गई है। जिन किसानों ने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है। उन्हें जल्द यह काम पूरा करने की सलाह दी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई राज्यों में हजारों किसानों के नाम सूची से हटाए गए हैं।

क्यों रुक सकती है किस्त?

PM Kisan Yojana

इन कारणों से PM Kisan की किस्त रुक सकती है:

  • e-KYC पूरा न होना
  • Aadhaar बैंक खाते से लिंक न होना
  • गलत बैंक जानकारी
  • जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी
  • एक परिवार के दो लोगों का लाभ लेना

स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त और Beneficiary Status चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

PM Kisan Yojana किसानों के लिए काफी मददगार योजना साबित हो रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेते हैं। तो समय रहते e-KYC, Farmer ID और बैंक जानकारी अपडेट जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर अगली किस्त रुक सकती है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You