Bihar Police Constable Result 2024: अब पुरानी नहीं, नई वेबसाइट पर जल्द ही होगा उपलब्ध, जानें कहां और कैसे चेक करें रिज़ल्ट

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Bihar Police Constable Result 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है। 2024 में लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और अब वे बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Bihar Police Result 2024: नई वेबसाइट

एक महत्वपूर्ण अपडेट के अनुसार, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट बदल दी है। अब उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए इनकी नई वेबसाइट https://www.csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा। सोचना के अनुसार पुरानी वेबसाइट अब उपयोग में नहीं रहेगी।

Bihar Police Result 2024: परिणाम कब आएगा?

हालांकि अभी तक परिणाम जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर महीने के अंत तक परिणाम जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है रिज़ल्ट जल्द ही आएगा।

कितने उम्मीदवारों का चयन होगा?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 21,391 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Bihar Police Constable Result 2024

Bihar Police Result 2024: क्या होगा रिजल्ट के बाद?

परिणाम घोषित होने के बाद आपको कुछ चरणों को पार करना होगा, जो कुछ इस प्रकार होंगे।

पहला चरण: परिणाम घोषित होने के बाद, पहले चरण में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) देनी होगी।

दस्तावेज़ सत्यापन: पीईटी और पीएसटी के बाद, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।

अंतिम चयन: सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

क्यों बदली गई वेबसाइट?

केंद्रीय चयन पर्षद ने अपनी वेबसाइट बदलने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए हैं। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुचारू रूप से चलाना का है।

Bihar Police Result 2024: कैसे करें रिजल्ट चेक?

  1. सबसे पहले, इनकी नई आधिकारिक वेबसाइट https://www.csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि सभी को ध्यान पूर्वक भरें।
  4. फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आप देखेंगे कि आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

महत्वपूर्ण सुझाव:

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करें।
  • किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • रिजल्ट चेक करते समय अपने विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

शुभकामनाएं

हम सभी उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हैं। आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें