अगर आप भी अपना करियर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Export-Import Bank of India यानी Exim Bank ने Management Trainee Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्ती 40 लोगों को नौकरी का मौका देगी। उम्मीदवार इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और आप 17 फरवरी तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
Exim Bank Recruitment 2026 के तहत Management Trainee (Banking Operations) के कुल 40 पद को भरा जाएगा। ये सभी पद एक ही कैटगरी के तहत आएंगे। और चुने जाने वाले लोगों को एक साल की ट्रेनिंग के बाद Deputy Manager (JM-I) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती पूरे इंडिया के लिए है मतलब जरूरत के हिसाब से देश के किसी भी हिस्से में पोस्टिंग हो सकती है।

किन योग्यताओं की जरूरत?
Exim Bank MT Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास Graduation और Post Graduation से जुड़ी कोई भी योग्यता होने जरूरी है। इस के लिए ये भी जरूरी है कि अपने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ Graduation किया हो। इसके अलावा इसके साथ ही MBA, PGDBA, PGDBM या MMS की डिग्री Finance, International Business या Foreign Trade में होनी चाहिए।
यहां ध्यान देने वाली सबसे ज़रूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए Distance Learning, Part-Time, Open University या Correspondence से की गई पढ़ाई को मान्य नहीं माना जाएगा। इसके अलावा Chartered Accountant (CA) उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। अगर उम्र सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवार कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल का होना चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो ज्यादा उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी और सुविधाएं
Exim Bank MT Recruitment 2026 के तहत चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान ₹65,000 हर महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए होगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को Deputy Manager (JM-I) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा दूसरी सरकारी सुविधाएं जैसे आवास योजना, लोन सुविधा और मेडिकल लाभ भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
Exim Bank Management Trainee Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया कोड़ों भागों में बांटा गया है। जिसमें सबसे पहले Written Examination और उसके बाद Personal Interview होगा। जो लोग इन दोनों चरणों को पर करेंगे उन्हें ही इस भर्ती के लिए चुना जाएगा।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनको फीस भी जमा करनी होगी। ये फीस General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है। वहीं SC, ST, PwBD, EWS और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 तय किया गया है। यहां ध्यान देनी वाली बात यही की ये फीस आपको वापस नहीं की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन और फीस सिर्फ ऑनलाइन ही जमा कर सकेंगे। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले ऑफिशियल वेबसाइट eximbankindia.in से नोटिफिकेशन पढ़ें फिर आवेदन करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- JKBOSE Class 11th Result 2026 Today: यहाँ से डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
- WBSSC Group C Exam 2026: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- CBSE Admit Card 2026 Out: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड























