अगर आप स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बड़ी भर्ती की तलाश में हैं, तो ये अच्छा मौका है। Guru Gobind Singh Government Hospital (GGSGH), Raghubir Nagar (Delhi) ने Paramedical सहित मेडिकल स्टाफ के कई पदों पर नौकरी निकाली गई है। यह कदम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। इस article में हम आपको GGSGH Recruitment 2026 से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियाँ बताएंगे।
पदों की डिटेल
इस भर्ती के तहत कई तरह के पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- Specialist – 98 पद
- Medical Officer – 145 पद
- Nursing Officer – 288 पद
- Physiotherapist, Pharmacist, Optometrist, Lab Technician आदि पद
- Housekeeping (Nursing Orderly) – 177
- Security Supervisor – 5
- Security Guard – 253 पद शामिल हैं।
इस तरह यह भर्ती स्वास्थ्य सेवा में लगभग हर विभाग को कवर करती है, जिससे अस्पताल में बेहतर फैसिलिटीज मिलती हैं।

कैसे चुना जाएगा उम्मीदवार?
GGSGH Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया काफी आसान होगी। इसको कई चरणों में बांटा गया है। जिसमें Written Exam, Skill Test / Interview, Document Verification और Medical Examination शामिल होंगे। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पूरा करेंगे उन्हें इस भर्ती के लिए चुन लिया जाएगा।
सैलेरी बेनिफिट्स की बात करें तो ये सभी पद Regular हैं और उम्मीदवार को 7th Central Pay Commission (CPC) के हिसाब से सैलरी और दूसरी फैसिलिटी मिलेंगी। इस भर्ती के तहत आपको Pension Benfits, Career Growth और Job Security जैसी सुविधाएँ भी मिलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस बारे में official notification में detailed eligibility से जुड़ी कोई खास जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन ऐसी नौकरियों में अक्सर relevant medical/paramedical qualification की मांग की जाती है, जिसमें GNM (General Nursing & Midwifery), B.Sc Nursing, DMLT जैसी डिग्रियां की मांगी जाती है। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ज्यादा उम्र सीमा में छूट मिल सकती है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो GGSGH की official वेबसाइट https://ggsgh.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ना चाहिए ताकि आप जान सके कि ये भर्ती आपके लिए सही है या नहीं और आप इस भर्ती की जरूरी शर्तों को पूरा कर पा रहे हैं या नहीं।
इन्हें भी पढ़ें:
- UPTET Exam Date 2026: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- BPSSC Recruitment 2026 में 400+ पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बिना देर किए करें अप्लाई
- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद, क्या बढ़ेगी सैलरी? जानिए























