अगर आप बिहार में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो BPSSC ने Assistant Sub Inspector (Operation) के पदों पर भर्ती के लिए BPSSC Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 400 से ज्यादा लोगों को नौकरी का मौका देती है। इसके लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। आप इसके लिए 04 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कैटेगरी-वाइज पदों की जानकारी
इस भर्ती के जरिए से कुल 462 पद भरे जाएंगे। इन पदों को अलग अलग कैटगरी में बांटा गया है। इसमें जर्नल कैटगरी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ईबीसी और बीसी वर्ग के लिए पद रखे गए हैं। इसके अलावा ये सभी पद Bihar Police Radio (Wireless), Patna के तहत भरे जाएंगे।

योग्यता की बात करें तो BPSSC ASI Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से Bachelor of Science (B.Sc) की डिग्री Physics विषय के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा जर्नल कैटगरी के लोगों के B.Sc में कम से कम 50% अंक, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आने जरूरी हैं। उम्र सीमा की बात की जाए तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 35 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
सैलरी और दूसरे फायदे
इस भर्ती के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को Level-5 Pay Scale के तहत सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। टाइम टाइम पर सैलेरी बढ़ा दी जाएगी।

BPSSC ASI Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया को 3 भागों में बांटा गया है। सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होगी जिसे पास करने के बाद Mains परीक्षा होगी और सबसे आखिर में Physical Efficiency Test (PET) होगा, जो केवल क्वालिफाइंग होगा। इन तीनों चरणों के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी जिसमें चुने गए उम्मीदवारों का नाम शामिल होगा।
आवेदन फीस भी देनी होगी
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹100 की फीस देनी होगी। जिसको आप ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ये फीस एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं दी जाएगी। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 04 मार्च 2026 से पहले पहले आवेदन जरूर करें।
इन्हें भी पढ़ें:























