क्या आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं अगर हां, तो GSSSB ने CCE Recruitment 2026 के तहत 6000 से ज्यादा पदों पर नौकरी निकाली है। इस नौकरी की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जरिए दी गई है। जिसमें बताया गया है कि यह भर्ती Class III कैटेगरी के अलग अलग पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें Clerk, Head Clerk, Senior Clerk और Social Welfare Inspector जैसे कई ज़रूरी पद शामिल हैं।
जानें किन पदों के लिए निकली वैकेंसी
GSSSB CCE Recruitment 2026 के जरिए कुल 6550 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें Group A और Group B दोनों कैटेगरी के पद शामिल हैं। Group A में Social Welfare Inspector, Office Superintendent, Revenue Clerk, Head Clerk और Senior Clerk जैसे पद शामिल हैं। वहीं Group B में सबसे ज्यादा पद Junior Clerk के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती में Group A के लिए कुल 2690 पद भरे जाएंगे जबकि Group B में 3860 पद Junior Clerk के लिए तय किए गए हैं। यह भर्ती गुजरात में अलग अलग सरकारी विभागों में उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देगी। इसके अलावा इसमें सभी कैटेगरी जैसे General, EWS, SEBC, SC, ST, Women और दूसरी सभी कैटगरी के लिए सीटें तय की गई हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
यह भर्ती कई अलग अलग योग्यता रखने वाले लोगों को नौकरी का मौका देगी। इसमें पदों के हिसाब से योग्यता तय की गई है। आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। Group A के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree पास होना चाहिए। जबकि Group B के Junior Clerk पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास (HSC) होना जरूरी है।
GSSSB CCE Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 साल होनी चाहिए जबकि ज्यादा से ज्यादा उम्र 35 साल हो सकती है। इसकी सही और ज्यादा डिटेल आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
सैलरी और पे स्केल
अगर GSSSB CCE Recruitment 2026 के सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें चुने गए उम्मीदवारों को Group A पदों के लिए Pay Matrix Level-5 के अनुसार 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं Group B के Junior Clerk पद के लिए शुरुआती 5 सालों तक 19,950 रुपये की फिक्स सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
दो चरणों में होगा चयन
GSSSB CCE Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें उम्मीदवार का सिलेक्शन Combined Competitive Examination के जरिए से होगा। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को दो भागों में बांटा गया है। इसके पहले चरण में Preliminary Examination होगा इसके बाद इसमें पास होने वेल लोगों को दूसरे चरण Main Examination में शामिल होना होगा जिसके बाद ही उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए चुना जाएगा।

इसके अलावा उम्मीदवारों को इस भर्ती का हिस्सा बनने के लिए अपनी कैटगरी के हिसाब से फीस भी चुकानी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क General कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तय किया गया है। वहीं SC, ST, SEBC, EWS, PwD, Ex-Servicemen और महिला उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क तय किया गया है।
अगर आप भी GSSSB CCE Recruitment 2026 का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं आप इसके लिए 02 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ना न भूलें।
इन्हें भी पढ़ें:
- 20 फरवरी को आएगा Realme P4 Lite, बजट यूजर्स के लिए बनेगा बेस्ट चॉइस
- PM Kisan Yojana Latest Update: किसानों के लिए बड़ी राहत, जानिए पात्रता, फायदे और जरूरी जानकारी
- बिना मौका गंवाए करें आवेदन, GSSC Recruitment 2026 में 722 पदों पर निकली बड़ी वैकेंसी























