HPSC ने HCS Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए Haryana Civil Services, DSP, Excise Officer जैसे बड़े पदों पर आवेदन का मौका दिया जाएगा।
पदों की डिटेल
इस भर्ती के लिए अलग अलग सेवाओं के लिए पद तय किए गए हैं। यह भर्ती कुल 102 पदों पर लोगों को नौकरी का मौका देती है। इसमें सबसे ज्यादा पद Excise & Taxation Officer (27) और HCS Executive (24) के हैं। इसके अलावा DSP के 8, AETO के 22, Traffic Manager के 7, Tehsildar के 3 और Naib Tehsildar के 5 पद शामिल हैं। HPSC ने ये भी बताया है कि ज़रूरत के हिसाब से वो पदों की संख्या में बदलाव कर सकते हैं।

किन योग्यताओं की जरूरत?
HPSC HCS Recruitment 2026 के हिसाब से उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree (BA, BSc, BCom या इसके बराबर कोई डिग्री) का होना जरूरी है। बिना वैध डिग्री वाले उम्मीदवारों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 42 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के हिसाब से SC, BC, PwBD, महिला उम्मीदवारों और Ex-Servicemen को ज्यादा उम्र सीमा में छूट मिल सकती है।
इसके अलावा जो उम्मीदवार DSP पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए शारीरिक मापदंड तय किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 5 फीट 7 इंच और महिलाओं की 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए। इसके अलावा भी कुछ शर्तें हैं जिन्हें आप ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।
आवेदन फीस की जानकारी
HPSC Recruitment 2026 में आवेदन फीस उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के हिसाब से देनी होगी। जिसमें जर्नल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये है। वहीं, हरियाणा के SC, BC, EWS और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। और साथ ही PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी तरह से माफ है।
आवेदन फीस को सिर्फ ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है जिसके लिए फीस को Online Mode जैसे Debit Card, Credit Card या Net Banking से ही किया जा सकता है। ध्यान देनी वाली बात यह है कि एक बार फीस जमा करने बाद फीस वापस नहीं की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस भर्ती के लिए चयन में कई चरण होंगे जिसमें सबसे पहले Preliminary Exam होगा, जो केवल Screening के लिए होगा। इसमें General Studies और CSAT के पेपर होंगे। इसके बाद Main Written Examination होगा। और आखिर में Interview / Personality Test लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इसमें अच्छा प्रदर्शन देंगे वो इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे फॉर्म आपको 26 फरवरी से पहले भरना है। HPSC HCS Recruitment 2026 के लिए आवेदन काफी अच्छा रखा गया है ताकि योग्य उम्मीदवारों आसनी से इस भर्ती का हिस्सा बन सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- IOCL Apprentice Recruitment 2026: 100+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही अप्लाई करें
- OPPO K14x 5G लॉन्च डेट कंफर्म, 10 फरवरी 2026 को Flipkart पर होगी ग्रैंड एंट्री
- HSSC Forest Guard Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 779 वैकेंसी पर आवेदन का मौका






















