क्या आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये मौका खास है क्योंकि Railway Recruitment 2026 के तहत Act Apprentice के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती कुल 5,349 पदों पर निकली है। जिसके लिए ITI पास उम्मीदवारों की तलाश है। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे।
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। Western Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके है। इस भर्ती की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कुल 5349 पद, जानिए ट्रेड-वाइज वैकेंसी डिटेल
Railway Recruitment 2026 के तहत कुल 5349 Act Apprentice पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा वैकेंसी Fitter (1614 पद) और Electrician (1217 पद) ट्रेड में हैं। इसके अलावा Welder (532), PASAA (280), Electronic Mechanic (236), Mechanic Diesel (207), Painter (190), Carpenter (184), AC Mechanic (184), Pipe Fitter (176), Plumber (136), Wireman (126), Draftsman Civil (87), Turner (75), Stenographer (40) और अन्य ट्रेड में भी पद तय किए गए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को Western Railway के अलग अलग डिवीजन और वर्कशॉप में काम दिया जाएगा।

Western Railway Apprentice 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 24 साल तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब आयु में छूट दी जाएगी।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
अगर बात योग्यता की हो तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। बिना ITI सर्टिफिकेट के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।
सबसे अहम बात यह है कि 10वीं और ITI दोनों की मार्कशीट चयन प्रक्रिया में सबसे ज़रूरी है, क्योंकि मेरिट इन्हीं नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आरक्षित वर्ग के होने पर उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ये उम्र सीमा पदों के हिसाब से अलग अलग तय की गई है। इसकी सही जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के बेस पर
Western Railway Apprentice Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया बहुत आसान रखा गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। इस भर्ती के लिए चयन 10वीं और ITI के नंबरों के आधार पर होगा। अगर किसी के नंबर एक जैसे होते हैं, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को चुना जाएगा। मेरिट में जिन लोगों का नाम होगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन फीस और स्टाइपेंड
Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन फीस ₹100 तय की गई है, जो नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। आवेदन फीस को जमा भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण टाइम के दौरान Apprentices Act और Railway Board Norms के हिसाब से मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह पैसे रेलवे के तय किए गए नियमों के हिसाब से होगी।
अगर आप नौकरी की तलाश में थे तो Western Railway Apprentice Recruitment 2026 युवाओं के लिए रेलवे में करियर की शुरुआत करने का अच्छा मौका है। इस भर्ती के जरिए 5349 पदों पर बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका मिलेगा। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो 23 मार्च 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission Latest Update 2026: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा बदलाव? जानिए
- ICSI CS Result 2025 December: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें Executive And Professional रिज़ल्ट
- UP SI Exam Date 2026: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड























