OAV Entrance Result: ओडिशा आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिज़ल्ट 2026 फरवरी महीने में जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्रों के लिए यह परिणाम बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसके आधार पर ओडिशा के आदर्श विद्यालयों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश मिलता है। OAV विद्यालय राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित स्कूल हैं, जहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अनुभवी शिक्षक उपलब्ध कराए जाते हैं, यह परीक्षा ग्रामीण और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर देती है।
OAV प्रवेश परीक्षा न केवल छात्रों की शैक्षणिक योग्यता का आकलन करती है, बल्कि उनके भविष्य की दिशा भी तय करती है। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को निःशुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तर की शिक्षा मिलती है, जिससे उनके करियर की नींव मजबूत होती है। यही कारण है कि OAV Entrance Result का छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

Steps to Download OAV Entrance Result
OAV Entrance Result को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- सबसे पहले OAV की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होमपेज पर दिए गए “OAV Entrance Result 2026” से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिज़ल्ट दिखाई देगा।
- रिज़ल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
Click Here to Download OAV Entrance Result 2026

Details Mentioned in OAV Entrance Scorecard
OAV Entrance Scorecard में निम्नलिखित सूचनाएँ दिए होते हैं:-
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- कक्षा (6 या 9)
- जन्म तिथि
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- चयन की स्थिति
- परीक्षा प्राधिकरण की मुहर या हस्ताक्षर आदि।
यह भी देखें:-
- HSSC Forest Guard Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 779 वैकेंसी पर आवेदन का मौका
SAIL MT Admit Card 2026 Released: यहाँ से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड






















