RBI Assistant Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, देशभर में 600+ पदों पर नौकरी का मौका

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

क्या आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, अगर हां, तो ये बहुत अच्छा टाइम है क्योंकि इस टाइम RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने RBI Assistant Recruitment 2026 के जरिए देश के अलग अलग हिस्सों में नौकरी निकाली है। यह भर्ती 600 से ज्यादा पदों के लिए निकली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 08 मार्च तय की गई है। यानी जो लोग इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

देशभर के अलग-अलग शहरों में मिलेगा मौका

RBI Assistant Recruitment 2026 के लिए जो लोग अप्लाई करेंगे उनको देश के अलग अलग हिस्सों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा क्योंकि यह भर्ती RBI के अलग अलग कार्यालयों के लिए है। इस भर्ती के सबसे ज्यादा 249 पद मुंबई ऑफिस के लिए निकाले गए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली में 49 पद, चेन्नई में 53 पद, कानपुर-लखनऊ में 50 पद, गुवाहाटी में 36 पद और भोपाल में 30 पद शामिल हैं। इसके अलावा भी अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, पटना, जयपुर, जम्मू, नागपुर और दूसरे शहरों में भी मौका मिलेगा।

RBI Assistant Recruitment 2026

आवेदन के लिए क्या जरूरी?

RBI Assistant Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% नंबरों के साथ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को नंबरों में थोड़ी छूट मिल सकती है। इस भर्ती के लिए कम से कम उम्र 20 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 28 साल होनी चाहिए। और इसके अलावा भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ज्यादा उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

₹58,000 से ज्यादा सैलरी का मौका

RBI Assistant Recruitment 2026 के तहत चुने गए पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी ₹29,000 प्रति माह दी जाएगी। इसके अलावा DA, HRA, Transport Allowance और दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। अब अगर देखा जाए तो कुल मिलाकर शुरुआती Gross Salary लगभग ₹58,514 प्रति माह तक पहुंच जाती है। इसके अलावा भी कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा, लीव बेनिफिट, पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। इन सभी फायदों की वजह से ये भर्ती काफी अच्छी साबित होती है।

RBI Assistant Recruitment 2026

चार चरणों में होगा चयन

RBI Assistant Recruitment 2026 में चुने जाने वाले उम्मीदवारों को चार चरणों के तहत चुना जाएगा। इसमें सबसे पहले Preliminary Examination होगा इसके बाद अगला चरण Main Examination होगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को Language Proficiency Test के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद Document Verification और Medical Test भी हो होगा। इन्हीं सब में पास होने वाले लोगों को इस भर्ती के लिए चुन लिया जाएगा।

अगर उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको अपनी कैटगरी के हिसाब से फीस देनी होगी जैसे General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹450 + GST आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹50 + GST रखा गया है। इस फीस को जमा भी ऑनलाइन किया जाएगा। अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो 08 मार्च 2026 तक अप्लाई करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You