अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि RRB ALP Recruitment 2026 का जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसके तहत रेलवे बोर्ड ने Assistant Loco Pilot के 11,127 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन की मांग की है।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन 15 मई 2026 से शुरू होंगे और 14 जून 2026 तक चलेंगे। यानी अभी वक्त है आप आने वाले टाइम में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ज़ोनवार वैकेंसी Detail
RRB ALP Recruitment 2026 के लिए कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। इन पदों का नाम Assistant Loco Pilot (ALP) है। नीचे हमने रेलवे जोन के हिसाब से पदों की संख्या बताई है।
Zonal Railway Vacancies:
Central Railway 1400
East Central Railway 700
East Coast Railway 1625
Eastern Railway 608
North Central Railway 457
North Eastern Railway 105
Northeast Frontier Railway 1276

Northern Railway 740
North Western Railway 600
South Central Railway 674
South East Central Railway 200
South Eastern Railway 1531
Southern Railway 250
South Western Railway 200
West Central Railway 541
Western Railway 214
Chittaranjan Locomotive Works (CLW) 06
किन योग्यताओं की मांग?
अगर आप बात करें कि इस भर्ती के लिए कौन लोग योग्य हैं? यानी कौन आवेदन कर सकता है तो उम्मीदवार को कुछ योग्यताएं पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार Matriculation + ITI / Diploma पास होना चाहिए। उम्मीदवार को Physically fit होना चाहिए और दृष्टि 6/6 यानी बिना चश्मे के होनी चाहिए।
उम्मीदवार Indian citizen होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
RRB ALP 2026 – कैसे होगा सिलेक्शन
आप चलते हैं इसके सिलेक्शन प्रोसेस की ओर। इसे कई चरणों में बांटा गया है, इसमें सबसे पहले CBT-1 परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे वह CBT-2 परीक्षा के लिए जाएंगे। फिर CBAT परीक्षा होगी। इसके बाद Document Verification और Medical Examination होगा। जो लोग इन सभी चरणों को पार कर लेंगे, उनका इस भर्ती का योग्य उम्मीदवार माना जाएगा।

आवेदन फीस
अगर आप General / OBC वर्ग से हैं तो आपको ₹500 की फीस देनी होगी। वहीं अगर आप SC / ST / Ex-Servicemen / Female / Transgender / Minorities / EBC वर्ग से हैं तो आपको ₹250 की फीस देनी होगी। यह CBT-1 में उपस्थित होने पर आपको वापस कर दी जाएगी।
आप ऑनलाइन ही फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए आप Credit Card / Debit Card / UPI / Net Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप इस भर्ती की सभी जरूरी योग्यताओं को पूरा कर रहे हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन वाली नई बाइक
- RBSE 12th Result 2026 Out Soon: जल्द ही जारी होगा रिज़ल्ट यहाँ से देखिए पूरी जानकारी
- Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएँ बाजार जैसी खट्टी-मीठी और चटपटी पापड़ी चाट






















