क्या आप महिलाएं और सरकारी नौकरी ढूंढ रही हैं तो यह खबर आपके लिए है। UP Anganwadi Recruitment 2026 के तहत मऊ जिले में आंगनवाड़ी के लिए 100 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत जारी की गई है।
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें आपको किसी परीक्षा की जरूरत नहीं है, आपका चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अगर आप सरकारी काम से जुड़ना चाहते हैं तो यह एक अच्छा मौका है, चलिए देखते हैं भर्ती के ज्यादा डिटेल्स।
100 पदों पर निकली आंगनवाड़ी भर्ती
इस बार Mau Anganwadi Vacancy 2026 के तहत कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी प्रोजेक्ट्स में बांटे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 22 पद रानीपुर प्रोजेक्ट में रखे गए हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों जैसे रतनपुरा, कोयागंज और फतेहपुर मंडल में भी अच्छी संख्या में वैकेंसी मौजूद हैं। इससे स्थानीय महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।

आवेदन की तारीख और जरूरी अपडेट
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहती हैं, तो तारीखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। UP Anganwadi Online Form 2026 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो Anganwadi Eligibility 2026 के हिसाब से शर्तों को पूरा करती हैं। इसके लिए उम्मीदवार संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की निवासी होना जरूरी है। अगर शिक्षा की बात करें तो उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास होना चाहिए, इसी आधार पर उनकी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
अगर उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको उम्र सीमा में छूट भी मिल सकती है।

बिना फीस के करें आवेदन
इस भर्ती की एक खास बात यह है कि इसमें आपको किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी। यानी सभी वर्गों के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए बिना किसी फीस के अप्लाई कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि Anganwadi Selection Process 2026 पूरी तरह से मेरिट के बेस पर होगा।
अगर आप UP Anganwadi Recruitment 2026 का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 6 मई 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को पूरा और ध्यान से पढ़ना ना भूलें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo Y600 Pro का ऑफिशियल टीज़र जारी, जानिए किन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
- MCL Recruitment 2026: 500 पदों पर निकली भर्ती, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए मौका
- लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A27 की पहली झलक आई सामने, मिड रेंज में देगा फ्लैगशिप जैसा फील






















