लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A27 की पहली झलक आई सामने, मिड रेंज में देगा फ्लैगशिप जैसा फील

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

सैमसंग अपने नए फोन को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि इस बार कंपनी Samsung Galaxy A27 के साथ सुर्खियों में है। इसका डिजाइन लॉन्च से पहले ही लीक हो चुका है। इसकी खास बात यह है कि कंपनी इसे मिड रेंज में फ्लैगशिप जैसे लुक के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। चलिए देखते हैं इसकी खूबियां और फीचर्स जो लीक्स में सामने आए हैं।

लीक रेंडर्स में दिखा नया फ्लैगशिप लुक

हाल ही की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से Samsung Galaxy A27 leaked renders ने इसके डिजाइन की पहली झलक पेश की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Onleaks द्वारा शेयर किए गए CAD रेंडर्स में फोन का लुक काफी प्रीमियम नजर आ रहा है।

फोन को इस बार बिल्कुल नए अंदाज में डिजाइन किया गया है, जिससे यह किसी महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा दिखाई देता है। इस चेंज की वजह से अगर आपको कम कीमत में प्रीमियम फील देने वाला फोन चाहिए तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Samsung Galaxy A27

फ्लैट डिस्प्ले और पंच-होल कैमरा का मिलेगा साथ

सैमसंग अब तक अपने जितने भी बजट स्मार्टफोन लॉन्च करता है, उसमें नॉच डिजाइन देता है। लेकिन इस बार कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट का कहना है कि Samsung Galaxy A27 design में पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही फोन में फ्लैट पैनल भी दिया जाएगा, जो आजकल ट्रेंड में है। इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने के लिए मिल सकता है, जो यूजर्स को काफी अच्छा एक्सपीरियंस देगा।

स्लिम डिजाइन और प्रीमियम फील

लीक्स का कहना है कि इस फोन के डाइमेंशन 162.3 x 78.6 x 7.9mm हो सकते हैं। इसका मतलब है कि Samsung Galaxy A27 features में आपको एक स्लिम और हल्का स्मार्टफोन मिलेगा।

रेंडर्स में यह फोन चमकीले पर्पल कलर में नजर आया है, जो इसे काफी अट्रैक्टिव बनाता है। कुल मिलाकर, यह फोन लुक और डिजाइन के मामले में काफी अपग्रेडेड नजर आ रहा है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप से बेहतर फोटोग्राफी

फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए यह फोन खास हो सकता है, क्योंकि रिपोर्ट के हिसाब से इसमें triple rear camera setup मिल सकता है। इसके साथ ही LED फ्लैश भी दिया जाएगा, जिससे लो लाइट फोटोग्राफी और भी बेहतर हो जाएगी। हालांकि कैमरा सेंसर की डिटेल अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे अच्छे कैमरा सेटअप के साथ पेश करेगी।

Samsung Galaxy A27

5000mAh बैटरी के साथ अच्छा बैकअप

रिपोर्ट के हिसाब से इस फोन में बैटरी काफी बड़ी दी जाएगी। इसमें 5000mAh battery या इससे बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

इसके अलावा इसे 25W fast charging का सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे आप जल्दी ही इस फोन को फुल चार्ज कर पाएंगे। अगर कीमत की बात की जाए तो यह मिड रेंज का स्मार्टफोन होने वाला है, लेकिन सही कीमत और सही फीचर्स का पता इसके लॉन्च के बाद ही चलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You