WBJEE JECA Admit Card: West Bengal Joint Entrance Examinations Board (WBJEEB) के द्वारा ली जाने वाली Joint Entrance for Computer Application (JECA) 2025 की परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है, जिसकी परीक्षा 19 अक्टूबर 2025 को ली जाएगी। यह परीक्षा एमसीए (Master of Computer Applications) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार की पहचान और परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक डाउनलोड करें, उसमें दी गई जानकारी की जांच करें और परीक्षा दिवस पर इसे अपने साथ अवश्य लेकर जाएं। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक है।

Steps to Download WBJEE JECA Admit Card
WBJEE JECA Admit Card डाउनलोड करने के चरण:
- सबसे पहले WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “JECA Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
Click Here to Download WBJEE JECA 2025 Admit Card

Details Mentioned in WBJEE JECA Admit Card
WBJEE JECA Admit Card में दी जाने वाली सूचनाएँ निम्नलिखित है:-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित निर्देश आदि।
यह भी देखें:-























