High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से कम करने में लहसुन कितना असरदार है? जानिए

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

High Blood Pressure: लहसुन का इस्तेमाल न सिर्फ खाने के टेस्ट को बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसे कई औषधीय गुणों से भरपूर भी माना जाता है। आयुर्वेद में इसे एक नेचुरल औषधि कहा गया है, जो अलग अलग स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। आमतौर पर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन को लाभदायक बताया जाता है। लेकिन क्या सच में इसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है? आईए जानते हैं इस पर विशेषज्ञों क्या कहते हैं?

क्या लहसुन ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है?

आयुर्वेद के अनुसार नियमित रूप से लहसुन का उपयोग करने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार आता है, जिससे फैट (वसा) का पाचन बेहतर हो जाता है। यह प्रक्रिया ब्लड वेसेल्स में रक्त प्रवाह को सुचारू बनाने में सक्षम है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायता करती है जबकि, यह प्रभाव मुख्य रूप से युवाओं और मध्यम उम्र के लोगों में ज्यादा देखा जाता है। 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में यह प्रभाव कम हो सकता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर पुराना हो जाता है तथा लहसुन का प्रभाव कम हो जाता है।

Garlic For High Blood Pressure

लहसुन के स्वास्थ्य फायदे:

1. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरस गुण मौजूद होते हैं, जो बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। लहसुन का नियमित रूप से सेवन करने से सर्दी, जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण उपलब्ध होते हैं, जो बॉडी में होने वाली सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। मांसपेशियों में अकड़न, जोड़ों के दर्द या सूजन की परेशानी होने पर लहसुन का उपयोग और लहसुन तेल की मालिश बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।

3. लहसुन का इस्तेमाल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त करता है। यदि किसी को अपच या कब्ज की परेशानी होती है, तो सुबह खाली पेट लहसुन खाने से लाभ मिल सकता है। यह ऑंतों को साफ करने में सहायक होता है और गैस बनने की परेशानी को भी कम करने में सक्षम है।

Garlic For High Blood Pressure

लहसुन का इस्तेमाल करते समय बरतें यह सावधानियां:

लहसुन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक आवश्य है, परंतु इसे ज्यादा मात्रा में खाना नुकसान देह हो सकता है। कुछ लोगों को लहसुन के ज्यादा सेवन से पेट दर्द, एलर्जी या एसिडिटी हो सकती है। यदि आप पहले से किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर से अवश्य सलाह ज़रूर लें।

निष्कर्ष:

लहसुन को आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों में ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता कर सकता है, परंतु इसका प्रभाव व्यक्ति की आयु और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। इसके अलावा, यह इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और सूजन कम करने में भी मददगार होता है। जबकि, इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य परेशानी की हालात में विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें