Agniveer Recruitment 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी! जानें कैसे और कहां से करें डाउनलोड

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Agniveer Recruitment Admit Card: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत SSR और MR पदों के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए खबर है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, यह एडमिट कार्ड उन लोगों के लिए हैं, जिन्होंने 02/2025 विज्ञापन के तहत आवेदन किया था। अब वह उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड कहां से और कैसे डाउनलोड करें?

Agniveer Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए दो वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं पहली https://joinindiannavy.gov.in और दूसरी agniveernavy.cdac.in है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से इन वेबसाइट से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Agniveer Recruitment Admit Card

1. सबसे पहले agniveernavy.cdac.in वेबसाइट पर जाएं।

2. इसके बाद ‘Agniveer Navy 02/2025 SSR & MR’ लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।

4. अब ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

INET परीक्षा की तारीख और प्रक्रिया:

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित INET परीक्षा 2025 इस भर्ती का एक जरूरी स्टेज है। यह स्टेज-I परीक्षा 22 से 26 मई 2025 के बीच होगी। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें अगले चरण में शामिल किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान को जांचा जाएगा।

MR परीक्षा पैटर्न 2025:

MR परीक्षा 2025 के लिए कुल 50 सवाल होंगे जो सामान्य जागरूकता, साइंस और मैथ से जुड़े हुए होंगे। पेपर का स्तर दसवीं कक्षा के बराबर होगा और परीक्षा के लिए कुल 30 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। यह एग्जाम मल्टीपल चॉइस पर आधारित होगा। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

SSR परीक्षा पैटर्न 2025:

SSR परीक्षा 2025 में कुल 100 प्रश्न होंगे। यह प्रश्न अंग्रेजी, साइंस और सामान्य जागरूकता से जुड़े होंगे। परीक्षा के लिए आपको कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें मल्टीप्ल चॉइस टाइप के प्रश्न आएंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर आपको 1 अंक मिलेगा लेकिन अगर आप गलत उत्तर देते हैं तो 0.25 अंक की कटौती होगी।

Agniveer Recruitment Admit Card

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए Agniveer Admit Card जारी कर दिए हैं। अब परीक्षा के लिए बस थोड़ा ही टाइम रह गया है, तो उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे देना चाहिए और साथ ही समय से पहले एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। भारतीय नौसेना में नौकरी का ये मौका बहुत से युवाओं के लिए एक बड़े सपने के साकार होने जैसा हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें
Responsive Sticky Footer Ad (70px Height)