Nora Fatehi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें बॉलीवुड की डांसिंग स्टार नोरा फतेही होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। यह वीडियो अमेरिका के ह्यूस्टन शहर से सामने आया है, जहां नोरा ने अपने फैंस के साथ होली का जश्न बड़े जोश-खरोश के साथ मनाया।
Viral Video एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में नोरा फतेही रंगों में सराबोर दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप और जींस पहना है और उनके चेहरे पर होली के रंग भी साफ नजर आ रहे हैं। नोरा, फैंस की भीड़ के बीच खुश नजर आ रही हैं और लगातार उनके साथ सेल्फी ले रही हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरलभयानी नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ह्यूस्टन में होली के रंग लेकर आईं!” इस वीडियो में उनकी एनर्जी और अंदाज़ को खूब सराहा जा रहा है।
Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही को किया गया ट्रोल
हालांकि, इस Nora Fatehi Viral Video के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। चूंकि इस समय रमजान का महीना चल रहा है, कुछ लोगों ने उन्हें मुस्लिम धर्म का हवाला देते हुए सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “इनका रोजा नहीं है क्या?” तो वहीं एक और यूजर ने कहा, “मुस्लिम होकर होली क्यों मना रही हो?”

लेकिन इन ट्रोल्स के बावजूद, नोरा फतेही अपने ही अंदाज में त्योहार का आनंद लेती नजर आईं। उन्होंने किसी भी नेगेटिविटी का जवाब नहीं दिया, बल्कि अपने फैंस के साथ इस रंगीन पल को पूरी तरह जिया।
फैंस ने की तारीफ
जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में फैंस नोरा की एनर्जी और फ्री स्पिरिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके फैन्स ने कहा कि वह एक इंटरनेशनल स्टार हैं और हर धर्म और संस्कृति का सम्मान करती हैं।
नोरा फतेही अपनी बेहतरीन डांसिंग, स्टाइलिश लुक और बिंदास अंदाज़ के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। चाहे भारत हो या विदेश, हर जगह उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ह्यूस्टन में मनाई गई यह होली और Nora Fatehi Viral Video यह साबित करता है कि वह आज की तारीख में एक ग्लोबल आइकन हैं।
यह भी पढ़ें :-
- दिशा पाटनी की बहन khushboo patani ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी Operation Sindoor में भारत ने जो किया वो देख दंग रह जाओगे!
- Bhopal Girl Viral video: भोपाल की सड़क पर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा! 1 घंटे तक थमा ट्रैफिक, देखें क्या था पूरा मामला
- Kangana Ranaut का मोर संग डांस और आम तोड़ने वाला Viral Video, बोलीं – “जिंदा रहने के लिए जिंदगी जरूरी है
- Youtuber Elvish Yadav फंसे तगड़े मामले में! सांप का ज़हर, रेव पार्टी और अब कोर्ट से झटका!
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।