DRDO Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 2025 में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 12 पदों को भरने का ऐलान किया है, जो उम्मीदवार अपना कैरियर रक्षा के क्षेत्र में शुरू करने की ख्वाहिश रखते हैं। उनके लिए एक अच्छा मौका है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को केवल वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर चुना जाएगा। इस इंटरव्यू में शामिल होने की आखिरी तिथि 7 मई 2025 तय की गई है।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी:
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको इस भर्ती के बारे में जानकारी होना जरूरी है जो इस लेख में हम आपको बताएंगे। इस भर्ती के लिए 12 पदों को भरा जाएगा और इन पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवार को हर महीने ₹37,000/- के साथ HRA भी दिया जाएगा। यह नौकरी पूरी तरह से अस्थायी होने वाली है जिसका समय ज्यादा से ज्यादा 2 साल हो सकता है।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं तो आपकी अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपका संबंध आरक्षित वर्ग से है तो आपको सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
जरूरी योग्यताएं:
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह इन योग्यताओं को पूरा करते हो तभी वह इस भर्ती के योग्य माने जाएंगे। इस भर्ती के लिए योग्यता पदों के हिसाब से तय की गई है। जैसे कंप्यूटर साइंस के उम्मीदवारों के पास न्यूमेरिकल मॉडलिंग, यूनिटी, VDI या HPC का ज्ञान होना चाहिए। फिजिक्स और जियोफिजिक्स के लिए कोडिंग और मॉडलिंग का अनुभव जरूरी है। पर्यावरण विज्ञान और सांख्यिकी के लिए सांख्यिकीय उपकरणों और कंप्यूटर कौशल की जरूरत है।
रिमोट सेंसिंग और GIS के उम्मीदवारों के लिए फील्ड वर्क और GIS टूल्स का ज्ञान होना फायदेमंद रहेगा। डिजाइन और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में ऑटोकैड और सॉलिडवर्क्स का अनुभव जरूरी है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स के उम्मीदवारों को C/C++ प्रोग्रामिंग और एम्बेडेड सिस्टम्स की जानकारी होनी चाहिए।
इंटरव्यू से जुड़ी अधिक जानकारी:
इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 6 और 7 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे से लेकर 10:00 के बीच इंटरव्यू की जगह पर पहुंचकर इंटरव्यू देना है। इसके बाद आने वाले उम्मीदवारों के फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर जाना है। इंटरव्यू का पता हमने नीचे दिया है।
पता: डिफेंस जिओइंफॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE), हिम परिसर, प्लॉट नंबर-01, सेक्टर 37A, चंडीगढ़ – 160036 (UT)
कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करें:
1. उम्मीदवार सबसे पहले DRDO की वेबसाइट www.drdo.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
2. अब फॉर्म को सही तरीके से भरकर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को लगाएं।
3. अगर आप किसी सरकारी या सर्वजनिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट साथ ले जाना जरूरी है। इंटरव्यू के दिन आप सुबह 8:30 बजे दिए गए पत्ते पर पहुंच जाएं।
DRDO द्वारा निकाली गई यह भर्ती जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में काम करने का योग्य उम्मीदवारों को मौका देती है। यह न सिर्फ आपके करियर के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है बल्कि देश की सेवा में आपको योगदान देने का एक अहम जरिया भी है। इस भर्ती के इच्छुक सभी उम्मीदवार इंटरव्यू की तारीख को ध्यान में रखते हुए आवेदन कर इंटरव्यू देने पहुंच जाए।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO ने किया बड़ा सुधार, अब बिना परेशानी के होगा PF अकाउंट ट्रांसफर
- HBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, इस तारीख तक जारी हो सकता है रिजल्ट
- PM Yashasvi Yojana: सिर्फ एक फॉर्म से मिलेगी ₹1.25 लाख की स्कॉलरशिप, 9वीं से 12वीं के छात्र जरूर जानें पूरी डिटेल
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।