×

शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान और नौकरी दोनों एक साथ! OPSC की इस भर्ती के तहत भरे जाएंगे 314 पद

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने कैरियर को बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है। यह भर्ती मेडिकल एजुकेशन से जुड़े ब्रॉड स्पेशियलिटी विषयों में की जाएगी। इस भर्ती के आवेदन 26 मई से शुरू होंगे और 26 जून तक चलेंगे।

भर्ती की जानकारी:

इस भर्ती के तहत कुल 314 पदों को भरा जाएगा जिसमें से 74 पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। यह सभी पद मेडिकल एजुकेशन के अंतर्गत 24 अलग अलग ब्रॉड स्पेशियलिटी विषयों में हैं। इसमें महिलाओं को भी अच्छी संख्या में नौकरी के ऑप्शन मिलेंगे। यह भर्ती ओडिशा चिकित्सा शिक्षा सेवा नियम 2021 के अनुसार की जाएगी।

OPSC Recruitment 2025

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता:

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम आयु 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 45 साल होनी चाहिए। इस आयु की गणना एक जनवरी 2025 के हिसाब से की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रॉड स्पेशियलिटी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त की गई होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

जैसे कि हमने ऊपर बताया चयन ओडीशा चिकित्सा शिक्षा सेवा नियम, 2021 के हिसाब से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा शामिल होगी। इस परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के हिसाब से योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इसीलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते ही परीक्षा की तैयारी में लग जाए।

इस तरह करें आवेदन:

1. सबसे पहले OPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “Assistant Professor Registration 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।

5. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को जमा (Submit) करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

7. आवेदन शुल्क नहीं है, इसलिए सीधे आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

OPSC Recruitment 2025

OPSC की यह भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर बनने वालों के लिए किसी सपना के सरकार होने जैसा है। इसकी खास बात यह है कि इस भर्ती के तहत आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और महिला उम्मीदवारों के लिए भी विशेष पद सुरक्षित रखे गए हैं। अगर आप शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखते हैं, तो इस अवसर को हाथ से न छोड़े।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें