RRB ALP Exam 2024: जानें सिटी स्लिप को कैसे करें डाउनलोड? जानिए पूरी जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। यह आवश्यक अपडेट उन लाखों कैंडिडेट्स के लिए है जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। सिटी स्लिप का महत्वपूर्ण उद्देश्य कैंडिडेट्स को उनके परीक्षा केंद्र के बारे में संभावित शहर की जानकारी देना है। जिससे वे अपनी यात्रा की तैयारी और अन्य व्यवस्था आसानी से कर सकें।

RRB ALP Exam: परीक्षा 25 नवंबर से होगी शुरू

इस साल ALP भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा और परीक्षा के माध्यम से कुल 18,799 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा रेलवे के संचालन के लिए अत्यधिक आवश्यक और महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि यह लोको पायलट रेलवे नेटवर्क की बैकबोन होती है। जितने भी कैंडीडेट्स परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं वे अब अपनी सिटी स्लिप देख सकते हैं। और यह सिटी स्लिप देखने के लिए उन्हें आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

परीक्षा के ठीक 4 दिन पहले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करते रहें। और हर आवश्यक दस्तावेज को समय पर डाउनलोड कर लें।

RRB ALP Exam: सिटी स्लिप को कैसे करें डाउनलोड?

कैंडीडेट्स निम्नलिखित निर्देशों का पालन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर दिए गए “परीक्षा सिटी” लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर इसमें अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें जैसे- नंबर जन्मतिथि आदि।

4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।

5. इस सिटी स्लीप को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट ले लें।

इस सिटी स्लिप की मदद से कैंडीडेट्स अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जबकि सटीक परीक्षा केंद्र का पता आपको एडमिट कार्ड पर ही मिलेगा।

RRB ALP Exam Details

कैंडीडेट्स के लिए कुछ आवश्यक निर्देश:

परीक्षा के दिन सभी कैंडिडेट्स अपनी एडमिट कार्ड के साथ एक लीगल फोटो जैसे- पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट साथ लेकर जाएं। क्योंकि सभी कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन किया है और वह समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे हैं।

रेलवे द्वारा आयोजित की गई इस भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स को चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसी कारण सभी कैंडिडेट्स परीक्षा से पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर लें और परीक्षा प्रक्रिया का पालन पूर्ण रूप से करें। आरआरबी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैंडीडेट्स की सुविधा सुनिश्चित करना है।

इन्हे भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें